DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के खिलाड़ियों ने फिर जिले को दिलाएं पदक

बालोद। 2 जुलाई को बिलासपुर में राज्य स्तरीय थान ता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां खेलो इंडिया ट्रायल के पूर्व परिणाम घोषित हुआ। जहां बालोद जिले से 11 प्रतिभागी तथा 2 कोच मैनेजर शामिल हुए, यह प्रतियोगिता सी एम् डी कॉलेज बिलासपुर में हुआ। प्रतियोगिता में 100 प्रतिशत परिणाम रहा। जहां बालोद जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 11 खिलाड़ियों में 5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य तथा 1 दूसरी कांस्य में अपना स्थान सुनिश्चित किया ।

जिनमें स्वर्ण पदक के विजेता रहें भावेश कुमार बंजारे , गीतांजलि चौधरी, युवरानी, हरीश साहू, योशेक किंडो, साथ ही रजत पदक पर अपना वर्चस्व बनाने वाले खिलाड़ी रहें विकाश कुमार, कमलेश वासनिक, रितेश कुमार साहू तथा कांस्य पदक पर खिलेंद्र साहू, मोनेश कुमार साहू, जिनमें स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता कश्मीर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर चुके हैं।

तथा इन्ही में से कुछ विशिष्ट खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए सूची में चुने गए हैं जिनका परिणाम कुछ समय उपरांत प्रदर्शित होंगे। इस प्रतियोगिता में यामिनी कौमार्य तथा वासुदेव अपने जिले का प्रतिनिधित्व किए , तथा खेलो इंडिया ऑफिशियल के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कराएं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 9 जिले भाग लिए जिनमें बालोद जिला द्वितीय स्थान पर अपना स्थान बनाएं तथा रनर अप का खिताब अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता के लिए जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सहयोगी में खिलाड़ियों को प्रतीत किए तथा शुभकामनाएं दिए।

You cannot copy content of this page