DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल: सरपंच के बेटे ने जन्मदिन पर आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटे पट्टी, पहाड़ा और पेंसिल

बालोद। लोग अक्सर अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करते हैं। पार्टी आदि में पैसे खत्म कर देते हैं। लेकिन करहीभदर के सरपंच के बेटे ने अपने जन्मदिन को अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने कदम उठाया और वे अपने गांव के आंगनबाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने सभी छोटे बच्चों को अपने जन्मदिन पर पट्टी और पेंसिल खरीद कर गिफ्ट किया।

सरपंच लीलाराम डडसेना के सुपुत्र लोकेश डडसेना ने अपने जन्मदिन मे आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में बच्चों पट्टी पेंसिल पहाड़ा वितरण किया। आंगनबाड़ी के स्टाफ सत्यवती ठाकुर सहायक, तुलसी ठाकुर सहित बच्चों ने उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके पहल की सराहना की।

You cannot copy content of this page