DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक स्कूल ऐसा भी: 2 दिन से नहीं जा रहे बच्चे स्कूल, कुर्सियां खाली,खुर्सीपार का मामला, जानिए कारण?

सरपंच बोले फरियाद करते थक चुके अब बहिष्कार ही बचा था रास्ता

बालोद। बालोद ब्लाक के खुर्सीपार प्राइमरी स्कूल में 2 दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकारी छुट्टी है। बच्चों ने खुद से ही स्कूल का बहिष्कार कर दिया है। प्राइमरी स्कूल में 74 बच्चे दर्ज है लेकिन एक भी यहां पढ़ाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। शिक्षक जो पदस्थ है वह तो स्कूल आ रहे हैं लेकिन सभी कमरे रोज की तरह खाली है। मंगलवार को भी यही नजारा देखने को मिला। सरपंच रोहित ठाकुर का कहना है कि बीईओ डीईओ ,कलेक्टर जनदर्शन भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले सत्र से आवेदन दे चुके हैं। तब पालकों ने निर्णय लिया कि हम अपने बच्चों को ही स्कूल नहीं भेजेंगे। ऐसा करके हम अपनी मांगे मनवाने की कोशिश कर रहे। तब जाकर शायद विभाग की आंखें खुल जाएगी। यहां कम से कम 74 बच्चों के लिए 3 शिक्षक तो होनी चाहिए। जिसकी मांग कर रहे हैं और नियमित शिक्षक चाहते हैं। इसी मांग के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। पालक और बच्चों दोनों की जिद है कि जब तक शिक्षक की व्यवस्था नहीं हो जाती वे स्कूल नहीं जाएंगे। प्रवेश उत्सव मनाने के बाद से यहां सोमवार से स्कूल जाना बंद हो गया है। स्कूल खुल तो रहे हैं लेकिन बच्चे यहां कदम नहीं रखेंगे। वही इस बहिष्कार के बावजूद शिक्षा विभाग के अफसर अब तक मामले की सुध लेने भी नहीं पहुंचे। जो एक बड़ा सवाल खड़े करता है.

You cannot copy content of this page