DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मिली महिला की लाश, हत्या है या कुछ और? पुलिस कर रही जांच…

सुरेगांव थाना के इस गांव का है मामला

माधुरी दीपक यादव, बालोद। बालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया में एक महिला दामेश्वरी बढ़ाई उम्र 29 वर्ष की लाश घर पर ही संदिग्ध परिस्थिति में मिली है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार से पुलिस छानबीन कर रही है। वही पूछताछ के लिए पति बुधराम बढ़ाई को थाने भी ले गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की मौत सोमवार की दोपहर से शाम के बीच हुई बताई जा रही है। वहीं पति द्वारा कुछ रिश्तेदारों को उसके सामान्य मौत की खबर भी दी गई थी लेकिन जब कुछ रिश्तेदार घर पहुंचे तो उन्हें सामान्य मौत नहीं लगा और धीरे-धीरे यह बात फैली की हत्या का मामला हो सकता है। रात में ही पुलिस टीम पहुंची। और लाश को निगरानी में रखा गया। मंगलवार को फिर सुबह से छानबीन शुरू हो गई है। महिला की मौत असल में कैसे हुई इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड टीम, साइबर सेल सहित स्थानीय थाने की टीम जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है। लाश की स्थिति देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी ने या तो गला दबाया है या मुंह नाक दबाकर उसकी हत्या की है। लेकिन अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद कोई बात सामने आ सकती है। इधर जानकारी के मुताबिक महिला दामेश्वरी के 3 बच्चे भी हैं ।जिनमें 4 साल का गिरीश कुमार, 3 साल का टेमांशु और 6 माह का एक और बच्चा फिहेंद्र कुमार भी है। 5 साल पहले मृतिका की शादी बुधराम बढ़ाई से हुई थी। जो कि ग्राम गोडारवही , डोंगरगांव क्षेत्र की रहने वाली थी।

प्रारंभिक पूछताछ में पति कह रहा फांसी लगाने की बात

इधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पति से पूछताछ जारी है। पति का कहना है कि मैंने कोई हत्या नहीं की है। बल्कि कल पत्नी से कुछ बात पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली थी। पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि पति सच बोल रहा है या झूठ?

You cannot copy content of this page