DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई गुरूर के पदाधिकारियों ने वर्ल्ड डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों का सम्मान

बालोद / गुरुर : विश्व डॉक्टर्स डे के मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों का सम्मान किया। संघ के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र गुरुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीआर रावटे एवं डॉक्टर जी.एस ठाकुर को मिठाई खिलाया और पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। जिस पर खंड चिकित्सा अधिकारी जीआर रावटे और डॉक्टर जीएस ठाकुर ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ गुरूर का आभार जताया।
साथ ही ब्लॉकअध्यक्ष विजय मगेन्द्र ने चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़े सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संस्था की ओर से विश्व चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी.

बीएमओ डॉक्टर रावटे ने कहा कि स्वाथ्य क्षेत्र में पत्रकारों का विशेष योगदान रहता हैं। वें बेहतर स्वाथ्य सुविधा देने और स्वाथ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ गुरुर के ब्लॉक अध्यक्ष विजय मगेन्द्र,महासचिव उमेश सिन्हा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, संरक्षक गिरधर ठाकुर , दुलार साहू , रवि कोसरिया, सूर्यकांत,खोमेश्वर गुरूपंच, उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page