DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामदेव के अनुयायियों ने किया रक्त दान, शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। स्वामी रामदेव जी के अनुयायियों द्वारा स्वामी के आशीर्वाद से डौंडी लोहारा में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 20 लोगो ने अपना रक्त सामाजिक हितार्थ में दान किये। जिसे राजनांदगाव के लाइफ लाइन टीम द्वारा संग्रहण किया गया। राज्य प्रभारी अनूप बंसल ने कहा युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मुकेश आरदा ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है, इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम मे राज्य कार्यकारिणी महिला प्रभारी ममता ,भाारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश आरदा, संगठन प्रभारी अरुण साहू, युवा भारत गैंद सिंह देशमुख, मीडिया प्रभारी कमल कांत साहू ,सह मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ,तीरथ अटल ,महामंत्री उमेश साहू ,योगाचार्य पीलू राम साहू , संतोष देवांगन, के जामदार,दिलेश्वरी, नंदनी साहू,अन्य योग साधक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page