DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटी के घर से लौट रहा पिता बाइक से गिरकर घायल, हुआ पैर फ्रैक्चर

दीपक मसीह, बालोद। करहीभदर बाजार के पास रविवार की शाम 7:30 बजे एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति का नाम दारा सिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष है। जो घोघोपुरी का रहने वाला है। वह जमरवा में अपनी बेटी के घर गया था। जमरवा से वापसी वह सोरर की ओर जा रहा था। तभी करही भदर बाजार के पास हादसा हो गया। उसकी बाइक क्या स्लिप हुई? वह कैसे अनियंत्रित हुआ, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। घटना की जानकारी 108 को दी गई। जिसके बाद उसे एंबुलेंस जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page