DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्य संजय बैस ने सी सी रोड का किया भूमिपूजन

बालोद

ग्राम पंचायत कुसुमकसा के वार्ड नंबर 14 में अपने जनपद निधि के पांच लाख की लागत से बनने वाले सी सी रोड का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैस ने किया। वार्ड पंच शशि उइके ने बताया की जिस रोड का भूमिपूजन जनपद सदस्य ने किया है बरसात के दिनो मे लोगो को चलने के लिए बड़ी दिक्कत होती थी अब सड़क बनने से राहगीरों को तकलीफ नही होगी। मैं हमारे जनपद सदस्य का आभार मानती हु। ग्राम पंचायत सरपंच शिवराम सिंदरामे ने बताया ये सड़क रेल्वे पहुंच मार्ग के साथ बस्ती के रहवासियों का चलने का मुख्य सड़क है हमारी गांव की समस्या को जनपद सदस्य जी निराकरण कर अपने निधि से पांच लाख देकर इस सड़क की समस्या का निराकरण किए। मैं पूरे गांव की तरफ से धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा मुझे खुशी है मैं गांव की समस्या को आप सबकी सहयोग से निराकरण करने का प्रयास करता हु मेरा पद छोटा है और समस्या बड़ी। पर हम एकजुट होकर समस्या का निराकरण करने का प्रयास जरूर करेंगे और धीरे धीरे हो भी रहा है। वार्ड वासियों को बधाई देता हु इस नए विकास कार्य के लिए। इस भूमिपूजन के अवसर पर सरपंच शिवराम सिंदरामे वार्ड पंच शशि उईके खेमिन निर्मलकर निर्मला जगनायक कमल जननायक लोकेश सिन्हा इमरान खान विनोद धनकर तरुण धनकर एवम गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page