DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिता की हत्या कर बताया हार्ट अटैक, दफनाया शव, बहन की गवाही के बाद खुला राज

  • ग्राम कोरर में हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार,
  • अपने पिता की हत्या कर दफना दिया था शव
  • परिजनों व ग्रामीणों को बताया था हार्टअटैक से मौत
  • बहन को हत्या का शक होने पर ग्रामीणों की मीटिंग में हुआ खुलासा

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र के मोदे गांव में 9 दिनों पहले वृद्ध व्यक्ति के संदेहास्पद मौत के मामले में हत्या की पुष्टि हुई है। पारिवारिक विवाद के चलते कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। गांव में हार्ट अटैक आने से मौत की अफवाह फैलाया और आनन-फानन में शव को दफना दिया गया। मृतक की पुत्री को पिता की मृत्यु पर शक था। उसने गांव में बैठक करवाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। आखिरकार हत्यारे बेटे ने अपना अपराध कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

मोदे में शव दफन करने से किया मना तो शहर के इमलीपारा में दफनाया गया शव

15 जून को मृतक की पुत्री व हत्यारे की मौसेरी बहन जानकी बाई पटेल पति कुंदन पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पलना थाना विश्रामपुरी ने कोरर थाना में लिखित आवेदन पेश कर रिपेर्ट दर्ज करायी कि 07 जून को उसके पिता बजरू राम पटेल की मृत्यु हो गयी। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पिता ईसाई धर्म को मानने के कारण गांव वाले शव को कफन दफन करने नहीं दिया। मुझे मेरे पिता के मृत्यु की सूचना फोन से मिलने पर अपने मायके ग्राम मोदे आई तो मेरे पिता का शव को घर में नही रखे थे जब पता किया तो बताये कि कांकेर इमलीपारा में इसाई कब्रिस्तान में ले जाकर मेरे मौसी का लडका सुनील पटेल ने शव को कफन दफन कर चुके थे।

बहन ने बताया भाई और मौसी मां से आए दिन होता था विवाद

हत्यारे के मौसेरी बहन ने पुलिस को बताया मेरे पिता के साथ मेरे मौसी और मेरे मौसी मां का लडका सुनील पटेल के द्वारा हमेशा वाद विवाद लडाई झगडा करते रहते थे। जब मैं पिताजी के मृत्यु के संबंध में गांव में मीटिंग करायी तो मुझे मेरे मौसी का लड़का सुनील पटेल द्वारा ग्राम प्रमुख ग्राम पटेल, सरपंच कोटवार व अन्य ग्रामीणों के बीच में बताया कि मेरे पिता को लड़ाई झगड़ा वाद विवाद कर आज तुझे जान सहित खत्म कर दूंगा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या कर दिया हूं। प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर मर्ग कायम कर मर्ग जांच में लिया गया। पुलिस अथीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के दिशा निर्देशानुसार अपराध विवेवना त्वरित व त्परता पूर्वक कार्यवाही करने हिदायत मिलने पर मर्ग जांच दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों के कथन से आरोपी सुनील पटेल के द्वारा अपने पिता की हत्या करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीब्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के संकुनत पर जाकर पता तलाश किया जो संकुनत पर उपस्थित मिला। जिनसे घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल किया गया।

न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया आरोपी

आरोपी सुनील पटेल पिता बजरू राम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी मोदे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत घटना कारित करना कबूल करने पर आरोपी सुनील पटेल पिता स्व.बजरूराम पटेल साकिन मोदे थाना कोरर को विधिवत 17 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोर निरीक्षक चाणक्य नाग, उप निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, अखिलेश थीवर, सउनि मनेज जैन एवं थाना के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page