DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक कॉलेज के पास तो दूसरा कोठार में बेच रहा था शराब, पुलिस ने दोनों को मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा

बालोद। गुरूर पुलिस को सूचना मिला कि नवीन कालेज के पास रोड मे एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर आने जाने वाले लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम आरोपी मुकेश पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 30 साल सा0 सोरर थाना गुरूर (छ0ग0) का रहने वाला बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी मे 100 पौवा देशी प्लेन शराब मिला जिसे गवाहो समक्ष जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि0 कुलेश्वर यादव, प्र.आर. राजेश टंडन,आरक्षक संजय साहू, टोकेश्वर देवांगन, दीपक तिवारी, प्रवीण राजपूत का विशेष योगदान रहा।

31 पौव्वा अग्रेंजी गोवा शराब के साथ एकआरोपी गिरफ्तार

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थाना गुण्डरदेही अरविंद साहू के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। मुखबीर से सूचना मिला कि विजय निषाद निवासी गुरेदा अपने बाडी कोठार मे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना तस्दीक के लिए गवाहो को लेकर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम गुरेदा विजय निषाद के बाडी कोठार पहंुचकर रेड किया तो विजय निषाद पिता प्रकाश निषाद उम्र 34 साल साकिन गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मौके पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला, जिसके कब्जे से 31 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब मिला जिस संबंध मे दस्तावेज पेश करने कहने पर दस्तावेज नही होना बताये, जिससे 31 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब व बिक्री रकम 520 रूपये नगदी को जप्त कर आरोपी के विरूद्व थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 250/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी विजय निषाद को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे सउनि अरविंद साहू प्रभारी थाना गुण्डरदेही, सउनि लता तिवारी थाना गुण्डरदेही। सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर.अकाश दुबे, आर. योगेश सिन्हा, आर. संदिप यादव, सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page