DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोसरिया पटेल समाज सोरर राज के पदाधिकारियों ने लिया शपथ

गुरूर। कोसरिया पटेल समाज सोरर के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने कार्यालय स्थित सोरर में नए दायित्व का पदभार ग्रहण कर शपथ लिया। जिसमें अध्यक्ष भगवती पटेल को बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष गंगाराम पटेल खिलानंद पटेल, सचिव- पुनीत राम पटेल आदि को विभिन्न पद सौंपे गए है। संरक्षक बलराम पटेल ने बताया यह 5 वर्षों के लिए चुना जाता है। 5 वर्षों तक अपने समाज में सेवा प्रदान करते हैं और जितने भी समाज की समाजिक मुद्दे आते हैं। एक साथ बैठकर सब मंथन करते हैं। साथ ही साथ वार्षिक आयोजन भी करते हैं। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र छात्र सहित तमाम लोगों का सम्मान करते हैं। सभी नवनिर्वाचित को कुलेश्वर पटेल, सेवक पटेल, तुलाराम, गिरधर पटेल, जागेश्वर पटेल सहित सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दिया। उक्त जानकारी सोरर राज के नवनिर्वाचित मीडिया प्रभारी टेकराम पटेल ने दिया।

You cannot copy content of this page