DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल: भारती महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई मेरी उड़ान मेरी पहचान योजना, माहवारी के प्रति होंगे जागरूक, फूल झाड़ू का बिजनेस भी कर सकेंगी महिलाएं

बालोद। गुरूर ब्लाक के ग्राम अरमरीकला में भारती महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा
मेरी उड़ान मेरी पहचान योजना के तहत ग्राम के गायत्री महिला स्वा सहायता समूह के साथ माहवारी संरक्षण केन्द्र ( पीरियड केयर सेंटर) का शुभारंभ किया गया। महिलाओं किशोरियों में मासिकधर्म और इससे संबंधित व्यवहारों में आज भी कई समाजिक संस्कृति अवरोध है इस दौरान अस्वच्छता तौर तरीके अपनाने और साफ-सफाई स्वच्छता का ध्यान न रखने के कारण कई गंभीर बीमारी का खतरा बना हुआ है। जो प्रजनन और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालता है। सुरक्षित उत्पाद सहजता से उपलब्ध ना होने के कारण असुरक्षित और तरीके महिलाओं/किशोरियों की गतिशीलता में बाधा उत्पन्न करते हैं। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत साफ सफाई स्वच्छता के प्रबंध व सुरक्षित साधनों के बारे में जागरूकता एवं सहयोग करना।

ये रहे अतिथिगण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र रजक ने बताया कि भारती महिला शक्ति फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है महावारी स्वच्छता प्रोजेक्ट के माध्यम से मेरी उड़ान मेरी पहचान के माध्यम से ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्रो में उनकी चिंताओं व समस्याओं के उचित हल के लिए लगातार प्रयासरत है। माहवारी संरक्षण केंद्र (पीरियड केयर सेंटर) एवं कई ऐसे उद्योग को लेकर हमारे संस्था भारती महिला शक्ति फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।

फूल झाड़ू बनाने का काम भी मिलेगा

प्रत्येक झाड़ू के वजन अनुसार संस्था के द्वारा झाड़ू सेंटर को ₹3 से ₹5 निर्माण राशि संस्था सेंटर को अदा करेगी। जिसमें हमारी संस्था भारती महिला शक्ति फाउंडेशन को आवेदन कर इस उद्योग को चला सकता है। जिसमें समूह के दीदियों को कहीं नहीं बेचना होगा। संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह फूल झाड़ू का रॉ मैटेरियल समूहों को उपलब्ध कराएगी। एवम दीदियों को केवल झाड़ू निर्माण कर संस्था को प्रदान करना होगा। संस्था स्वयं समान का डिलीवरी करेगा। जिसमें हर सप्ताह समूह द्वारा निर्माण झाड़ू को संस्था स्वयं खरीदी बिक्री करेगी। एवम निर्माण राशि प्रत्येक शनिवार को समूह के द्वारा दिए गए खाते में संस्था द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह से पीरियड केयर सेंटर व फूल झाड़ू का सेंटर महिला समूह दीदियों द्वारा चलाया जाता है। जो की संस्था के नियम के अनुसार चलाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र साहू जनपद सदस्य ने की। संस्था के तरफ से बालोद डीपीओ डोमेश्वर धनकर, गुरूर ब्लाक बीपीओ दिपा साहू ( स्वाच्छाग्राही ब्लाक अध्यक्ष) , बालोद ब्लाक बीपीओ रीना मानिकपुरी एंव जीपीएस के रूप में कार्य कर रहे यशस्वी लोहेन्द्र , विद्या दर्रो , सीमा साहू, उषा साहू, कुलेश्वरी साहू , मीना कोमरे , केवरा यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम के समस्त पंचगण व मितानिन कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन शामिल रहे।

You cannot copy content of this page