DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दृष्टि बाधित गजेंद्र के सपनें पुरे किये कलेक्टर ने,मिला लैपटॉप

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों के मांगों और समस्याओं के निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल परीक्षण कर उसका समूचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई कर आम लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कार्यालय बालोद में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद निवासी दिव्यांग विद्यार्थी गजेन्द्र साहू के लिए सौगातों भरा रहा। उल्लेखनीय है कि दृष्टिबाधित होने के बावजूद जीवन में कुछ बड़ा कर गुजरने की अदम्य लालसा के फलस्वरूप जिले के होनहार विद्यार्थी गजेन्द्र वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.ए. द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वर्तमान में कम्प्यूटर शिक्षा की महत्ता एवं प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए गजेन्द्र के मन में शुरू से ही लैपटाॅप खरीदने की ईच्छा थी। लेकिन अपने खराब पारिवारिक आर्थिक स्थिति के कारण गजेन्द्र लैपटाॅप नहीं खरीद पा रहा था। जिला प्रशासन से मदद की आश लेकर गजेन्द्र कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने दृष्टि बाधित होने के उपरांत भी गजेन्द्र की उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा ज्ञानार्जन की जिजीविषा को देखकर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हंे आज अपने कक्ष में लैपटाॅप प्रदान किया। कलेक्टर श्री शर्मा के संवेदनशीलता एवं जिला प्रशासन के मुखिया के हाथोें से लैपटाॅप प्राप्त कर दृष्टि बाधित विद्यार्थी गजेंद्र अभिभूत नजर आ रहे थे। लैपटाॅप मिलने से बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे गजेन्द्र ने जनदर्शन के माध्यम से जिले के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने हेतु कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के अभिनव प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा उनके जैसे अनेक जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं आम लोगों को मदद पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है जो कि काबिले-तारीफ है। गजेन्द्र ने कहा कि वे आगे उच्च शिक्षा अर्जित कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनना चाहते हैं और आज उन्हें कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के हाथों लैपटाॅप मिलने से आगे की पढ़ाई-लिखाई करने में आसानी होगी। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आज उनके लैपटाॅप प्राप्त करने की बहुप्रतिक्षित सपना को साकार करने के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं बालोद जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांगजनों से भेंट कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। श्री शर्मा के आत्मीय एवं मधुर व्यवहार से जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे दिव्यांगजन बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी दिव्यांग जनों से बारी-बारी मुलाकात कर उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page