DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता स्वर्गीय पं जवाहरलाल नेहरूजी के 59 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी

गुंडरदेही। आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय गुंडरदेही में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता स्व पं जवाहरलाल नेहरूजी के 59 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई!

उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण करते हुए उनके लगभग 17 वर्षों के अपने सफल कार्यकाल में देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया,वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया,हरित क्रांति को साकार किया,गुटनिरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया!विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांतों को सुदृढ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया!
इस अवसर पर नगर पंचायत गुंडरदेही के पूर्व अध्यक्ष श्री के के राजू चन्द्राकर,जनपद सदस्य श्रीमती ममता चन्द्राकर,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम,युगांत चंद्राकर, सुनील चन्द्राकर,महामंत्री मोंटू चन्द्राकर, पार्षद विजय कोरे,एल्डरमैन लिखन निषाद,बलराम गुप्ता,उत्तम सोनकर,सेवा सहकारी समिति गुंडरदेही के प्राधिकृत अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोनकर,सेक्टर प्रभारी तरुण पारकर,अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,सरपंच ज्ञानचंद शर्मा,निजानंद चन्द्राकर,डुपेंद्र साहू,प्रवेश जैन,डोगेन्द्र चन्द्राकर, खेमलाल ठाकुर,श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

You cannot copy content of this page