DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सभापति ने किया निर्माणाधीन हेचरी का निरीक्षण

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद स्थित कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन विभाग के परिसर में 45 लाख की राशि से निर्माण हो रहे हेचरी का निरीक्षण कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत की सभापति ललिता पीमन साहू ने किया।

निरीक्षण के समय मौके पर सहायक संचालक मछली पालन बंजारे ने निर्माणाधीन मछली पालन हेचरी बीज उत्पादन केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही इसके निर्माण से क्षेत्र के मछली पालको को प्राप्त होने वाली सुविधा व लाभ के बारे में भी जानकारी दिया।जिला पंचायत सभापति ने छत्तीसगढ़ के सरकार के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व माननीय कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मछली पालको को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मछली पालन को कृषि का दर्जा देते हुए विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया हैं तब से इसका सीधा लाभ क्षेत्र के मछली पालको को मिल रहा है।

You cannot copy content of this page