DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जु जित्सु एसोसिएशन ऑफ बालोद के द्वारा बेलौदी में हुआ शिविर

बालोद। जु जित्सु एसोसिएशन ऑफ बालोद के द्वारा बालोद जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बेलौदी में आयोजित हुआ। जिसके अतिथि कांति बाई (सरपंच ग्राम पंचायत बेलौदी) , जिंदल साहू (वरिष्ठ नागरिक ग्राम बेलौदी) , सुरेश शांडिल्य (कोषाध्यक्ष जु जित्सु एसोसिएशन ऑफ छ.ग.)
की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। लगातार जु जित्सु मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने एवं आत्म सुरक्षा की जानकारी देने सदैव से प्रयासरत जु जित्सु एसोसिएशन ऑफ छ.ग. के पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रहे है। उसी के तारतम्य में बालोद जिला भी कार्य कर रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्रशिक्षक नूतन कुमार, भूपेंद्र कुमार, कु. गायत्री एवं .ट्विंकल सभी का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page