DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

बालोद। गुरुवार को डीडीए कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक समिति की सभापति ललिता पीमन साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में समिति के सदस्य धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा, मोंटी यादव, बसंती बाला भेंडिया, डीडीए ध्रुर्वे सहित कृषि व समवर्गी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कृषि विभाग के योजनाओं खरीफ 2023-24 कार्ययोजना प्रगति व शासन द्वारा संचालित समस्त कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई, विभागीय योजनाओं का अभिसरण किया गया, समवर्गी समस्त विभाग के जानकारी एवं समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

You cannot copy content of this page