DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला युवा कांग्रेस ने शुरू किया बालोद ब्लॉक के ग्राम लाटाबोड़ से मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम, भाजपा के अभियान को बताया प्रपंच

बालोद। भाजपा के नकली अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के विरुद्ध बालोद युवा कांग्रेस का असली अभियान मोर गौठान मोर अभिमान की शुरुआत बालोद ब्लॉक के ग्राम लाटाबोड़ के आदर्श गौठान में हुआ।जब युवा कांग्रेस ने गौठान जाकर उनके ग्राम के गौठान समितियां स्व सहायता समूह की महिलाए एवम गांव के सरपंच से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारे गौठान के गोबर खाद बनने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है एवम वर्मी खाद से जैविक खाद को बढ़ावा दे रहे है। गोबर खरीदी भी हो रही है, जिससे आम लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंच रहे हैं। गौठान समिति के सदस्यों एवम स्व सहायता समूह से मिलकर उनके गांव में पहुंचे। बालोद युवा कांग्रेस के महासचिव आंचल साहू, पूर्व प्रसाशनिक महासचिव आदित्य दुबे,विधानसभा उपाध्यक्ष सानू पाल ने चर्चा की।भाजपा के पाखंड को लोगो के बीच मे धराशायी करने के लिए बालोद ब्लाक में युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, संदीप साहू वि.सभा अध्यक्ष निर्देश पर मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत इस अभियान में गौठान के सदस्यों के बीच जाकर और उनके द्वारा किया जा रहा कार्यों को समझा। गौठान से होने वाले आय पर महिलाओ की आय मे कितनी वृद्धि हुई उस पर जानकारी प्राप्त की।जिस पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रसाशनिक महासचिव आदित्य दुबे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज की तारीख में बीजेपी के पदाधिकारियों के पास किसी भी प्रकार का मुद्दा नहीं है ,गोधन योजना एवं नरवा घुरवा, बाड़ी योजना के तहत प्रत्येक गांव में निर्मित गौठानो का भ्रमण कर रही बीजेपी के कार्यकर्ता ढोंग कर रहे हैं। क्योंकि उनके पास किसी भी प्रकार का मुद्दा नही होने के कारण अच्छे कार्यों को भी अनदेखा कर विरोध जता रहे, बल्कि आज की परिपेक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गौ सेवक एवं गौधन के लिए गोबर खरीदी योजना लाभप्रद होने के बावजूद विरोध करना समझ से परे है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा इस योजना की प्रशंसा की गई है। आगे यह भी कहा कि भूपेश बघेल को गौ संरक्षण की दिशा में काम करने वाला देश का प्रथम मुख्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, उनकी पीठ थपथपाई गई है। उन्होंने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत का नारा देने वाली भाजपा ने किसानों, महिलाओं एवं युवकों को गुमराह करने का कार्य ही किया है ।भाजपा ने 20 क्विंटल धान खरीदी का भी विरोध किया था। किसानों के प्रति निम्न मानसिकता का परिचय दिया था । अंत मे यह कहा कि -मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस बात के लिए भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी ,छत्तीसगढ़ में बीजेपी हर दिन गोठानों का दौरा करके उनके पोल खोलने में लगी है, बीजेपी नेता प्रतिदिन एक गोठान का निरीक्षण करके वहां की खामियों को गिना रहे हैं। गोठानों में अनियमितता को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उंगली उठाते हैं। यह सब एक सिर्फ चुनावी प्रपंच है। इसका कारण विधानसभा चुनाव का नजदीक होना है। किसी भी प्रकार का मुद्दा नहीं होने के कारण बीजेपी के कार्यकर्ता गोठान का निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले ये सब कहाँ थे। प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ ही है, और उम्मीद हैं कि- जनता बीजेपी को 2018 की तरह ही इस बार फिर सबक सिखाएगी ।
समिति के अध्यक्ष खेमिन बाई ठाकुर कोषाध्यक्ष विद्या गुप्ता ,सचिव प्रतिमा कमर ,मंजू नेताम, सुभोतीन कवर,हेमा कवर, कमला कंवर, राजेश्वरी कंवर,कलिंदरी ,उदास बाई यादव, कोनिम यादव, सरपंच गंगा प्रसाद साहू, सोसायटी के अध्यक्ष विमलेश साहू, राजीव युवा मितान के अध्यक्ष तूकेश्वर कुमार साहू बालोद यूवा कांग्रेस से मोनिस पाकर गोलू यादव आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page