DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्य संजय बैस ने विकास की एक और कदम की रखी नींव, नाली बनाने किया भूमिपूजन

बालोद। जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा वार्ड नम्बर 16 में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिंदरामे उप सरपंच दीपक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा की नाली नही होने मोहल्ले वासियों को बहुत परेशानी थी और मैं भी इसी मोहल्ले में रहता हूं। मै आभार व्यक्त करता हूं। हमारी समस्या के निराकरण के लिए हमारे जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने निधि से 6 लाख पचास हजार की निधि स्वीकृति कर गांव को विकास की ओर ले जा रहे है। उप सरपंच दीपक यादव ने कहा इस वार्ड का पंच हूं मैने वार्ड की समस्या को देखते हुए हमारे जनपद सदस्य से निवेदन वार्ड वासियों के साथ किया था और हमारे उम्मीदों को पूरा किए। मैं पूरे वार्ड वासियों के तरफ से धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैस ने कहा मैने वार्ड वासी की मांग पर नाली निर्माण के लिए 6 लाख पचास हजार रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान किए है। इस बरसात में लोगो के घर पानी नहीं घुसेगा और ना ही गलियों में कीचड़ होगा। मुझे खुशी है आप लोग हमारे क्षेत्र के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलकर क्षेत्र विकास की नया आयाम लिखेंगे। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में लोकेश सिन्हा इमरान खान रोहिदास पदमा बाई शशि कुलेश्वरी राजिम बाई सुरेंद्र मंडावी के साथ गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page