DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7 जून तक चलेगा मोर गौठान – मोर अभिमान, युवा कांग्रेस देगी अब भाजपा को जवाब

बालोद। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ने बताया कि
भाजपा के अभियान के जवाब में अब युवा कांग्रेस हर गौठान में गौसेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। जो 23 मई से शुरूवात कर 7 जून तक चलेगी। युवा कांग्रेस इसे गौसेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाते हुए भाजपा का पलटवार करेगी। इस अभियान के तहत गौठानो में उपलब्धियां समेत काम करने वाली महिला स्वसहायता समूह , गौठान समूह के कामकाज को फोकस करते हुए उनके कामकाज के प्रति उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा। कांग्रेसियों ने कहा भाजपा के पास किसी भी प्रकार का मुद्दा नहीं है ,गोधन योजना एवं नरवा घुरवा, बाड़ी योजना के तहत प्रत्येक गांव में निर्मित गोठनों का भ्रमण कर रही बीजेपी के कार्यकर्ता ढोंग कर रहे हैं क्योंकि उनके पास किसी भी प्रकार का मुद्दा नही होने के कारण अच्छे कार्यों को भी अनदेखा कर विरोध जता रहे, बल्कि आज की परिपेक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गौ सेवक एवं गौधन के लिए गोबर खरीदी योजना लाभप्रद होने के बावजूद विरोध करना समझ से परे है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा इस योजना की प्रशंसा की गई है। भूपेश बघेल को गौ संरक्षण की दिशा में काम करने वाला देश का प्रथम मुख्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, उनकी पीठ थपथपाई गई है।

You cannot copy content of this page