DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्य बाल संस्कार शिविर एवं कबीर स्मृति महोत्सव संपन्न

बालोद। करहीभदर में संतों के सानिध्य में पांच दिवसीय दिव्य बालसंस्कार शिविर संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों के नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास की बातें बताई गई।इसमें कक्षा दूसरी से कक्षा बारहवीं तक के 120 प्रशिक्षणार्थी बच्चे भाग लिए थे।

इस शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले बिलासपुर ,कोरबा, जांजगीर, चांपा , रायपुर, राजनांदगांव ,दुर्ग, धमतरी जिलों से विद्यार्थी आए थे।

इसके अलावा गोंडा उत्तर प्रदेश से बच्चे आए थे।जिसमें योग, प्राणायाम, आसन, व्यायाम, ध्यान एवं विभिन्न विषयों पर नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा दी गई। इस शिविर में प्रशिक्षण देने वाले कबीर आश्रम करहीभदर के पूज्य संत श्री देवेंद्र साहेब जी प्रधानाचार्य रहे।

आश्रम व्यवस्थापक संत श्री सुशांत साहेब जी, कार्यक्रम संचालक संत श्री दिनेंद्र साहेब जी, कबीर आश्रम राजनांदगांव से योगाचार्य संत श्री जितेंद्र साहेब जी थे। कबीर ब्रह्मचारी आश्रम पोटियाडीह से साध्वी संतुष्टि साहेब, स्वर्णा साहेब, साक्षी साहेब, भगवती साहेब,शुभ्रा साहेब जी रहे। शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए प्रोफेसर श्रीमती जयश्री पंचांगम शासकीय महाविद्यालय धमतरी, गायत्री परिवार से जुड़े हुए श्री कैलाश साहू शिक्षक डौंडीलोहारा, श्रीमती चंपेश्वरी साहू शिक्षिका दंतेवाड़ा, श्री सियाराम साहू पूर्व प्राचार्य कोदागांव कांकेर, श्रीमती सुषमा अडिल नगरी से पधारे हुए थे। 20 मई को शिविर के समापन के साथ कबीर स्मृति दिवस मनाई गई। सद्गुरू कबीर की याद में जन चेतना के लिए नगर भ्रमण,शोभा यात्रा जुलूस रैली हुई।इस अवसर पर कबीर आश्रम अयोध्या से मुख्य प्रवक्ता पूज्य श्री परीक्षा साहेब जी थे, उन्होंने कार्यक्रम की बड़ी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को संस्कार देने की महती आवश्यकता है आज के बच्चे कल के भविष्य निर्माता हैं। सदगुरु कबीर साहेब का विचार सर्व भौमिक है, वैज्ञानिक है, प्रासंगिक है। जाति पांती ,छुआछूत, अंधविश्वास, पाखंड से दूर है। आत्मज्ञान की ओर ले जाता है।विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब जी धमतरी, संत श्री सुरेंद्र साहेब नवापारा राजिम, संत श्री कोमल साहेब जी परसोदा कांकेर,मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री मोहन मंडावी जी के कर कमलों से सत्संग शेड का लोकार्पण हुआ। विभिन्न संतों के द्वारा सदगुरु कबीर साहेब के भजन एवं विचार दिए गए। इस पावन पर्व में श्री पवन साहू जी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़, श्री प्रेम साहू जी मंडल अध्यक्ष बालोद,श्रीमती प्रेमलता साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, श्रीमती कृतिका साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, सुमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद, दानेश्वर मिश्रा महामंत्री भाजपा मंडल, वीरेंद्र साहू महामंत्री भाजपा मंडल, सरपंच श्री लीलाराम डड़सेना करहीभदर, श्री कल्याण साहू जनपद उपाध्यक्ष बालोद, अरुण कुमार साहू सरपंच भानपुरी, भोमराज साहू ग्रामीण अध्यक्ष, श्रीमती दीपा साहू, हेमंत अठनागर, दुष्यंत साहू चिल्हाटी कला, सेवक राम, तेजस्वी बोहरा एवं समस्त ग्रामवासी एवं दूर-दराज क्षेत्रों से संतों एवं भक्तों का आगमन हुआ था।संतों की पूजा- आरती भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page