DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक प्रीतम साहू के राइस मिल परिसर में दतैल ने मचाया उत्पात, धान और केले को किया तबाह

बालोद/ गुरूर, दीपक देवदास। शनिवार रविवार की दरम्यानी रात को दतैल हाथी ने गुरूर ब्लॉक के सीमा क्षेत्र पर बसे ग्राम बोरिदकला में उत्पात मचाया। रात भर वन विभाग का अमला भी परेशान रहा। वहीं ग्रामीण भी डरे सहमें रहे। इस बोरीदकला गांव में फागुनदाह के रहने वाले भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रीतम साहू का राइस मिल भी है। राइस मिल परिसर के आसपास केलाबाड़ी भी बना हुआ है। तो साथ ही वहां धान भी रखा हुआ था। धान और केले को जमकर तहस-नहस करते हुए हाथी ने नुकसान पहुंचाया। भाजपा नेता प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें लगभग 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया। काफी मुश्किलों के बाद हाथी उनके मिल एरिया से बाहर जा पाया। तीन से 4 घंटे तक वन विभाग की टीम डटी रही। इस दौरान हाथी ने सुरक्षा दीवार भी तोड़ दिया।रविवार को सुबह तक हाथी का लोकेशन बालोद, धमतरी वनमंडल की सीमा में था।जो बोरिदकला,बालोदगहन इलाका है। जिसके कारण दिनभर कर्रेझर,मुसकेरा,अलोरी,ओनाकोना,आमापानी,बरपानी,नैकुरा मडवाथरा,बोरिदकला,मुडखुसरा को अलर्ट ग्राम में रखा गया। वहीं शाम सात बजे की स्थिति में दंतेल हाथी का लोकेशन परिसर – सोरम,(धमतरी वनमंडल) है जो बालोद वनमंडल की सीमा से 2 से 3 किमी.दूर है।

वन विभाग ने की ये अपील

वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरुर ने अपील की है कि
कोई भी जंगल न जावे,सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। हाथी विचरण क्षेत्र में रात में सफर न करें।

You cannot copy content of this page