DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लड़कियों को लव जिहाद से आगाह करने गुरुर का ये शख्स दिखा रहे निशुल्क केरला स्टोरी फिल्म, अब तक डेढ़ सौ लड़कियों को दिखा चुके फिल्म

दीपक देवदास, गुरुर। द केरला स्टोरी फिल्म मूल रूप से केरल में हो रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी है।

लव जिहाद पूरे भारत की गंभीर समस्या है। इस फिल्म में लव जिहाद के प्रति लड़कियों में जागरूकता फैलाने का काम किया गया है। तो वही फिल्म देख कर लड़कियां असल जिंदगी में भी सतर्क हो इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गुरूर के रहने वाले हिमांशु साहू खासतौर से लड़कियों को अपनी ओर से निशुल्क फिल्म दिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग कोने होने से जुड़ी लड़कियां उनके जरिए निशुल्क बड़े-बड़े सिनेमा हॉल में मुफ्त में फिल्म देख रही हैं। उनके टिकट का पूरा खर्चा हिमांशु साहू स्वयं उठाते हैं। इसके लिए एक पंपलेट बनाकर हिमांशु साहू द्वारा प्रसारित किया गया था। जिसमें उनके द्वारा निशुल्क फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाती है। जो भी लड़कियां उनके नंबर पर कॉल कर अपना नाम पता बताती है और अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फिल्म देखने की इच्छा जाहिर करती हैं उनके लिए वे ऑनलाइन ही उक्त सिनेमा हॉल की टिकट बुक कर देते हैं। हिमांशु साहू ने बताया कि वे विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े हुए हैं। तो वहीं उनके पिता ईशाप्रकाश साहू भाजपा के नेता भी हैं। केरला स्टोरी फिल्म खासतौर से लड़कियों को दिखाने का उद्देश्य उनका यही है कि लड़कियां लव जिहाद के प्रति सजग हो और किसी तरह की बहकावे में ना आए। अब तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित गुजरात सूरत से भी कुछ लड़कियों को मिलाकर कुल डेढ़ सौ लड़कियों को निशुल्क केरला स्टोरी फिल्म दिखा चुके हैं। फिल्म देखने वालों में बस्तर क्षेत्र की लड़कियां भी शामिल है। फिल्म देख चुकी लड़कियों का कहना है कि उन्हें काफी सीख मिली और दूसरी लड़कियों को भी आगाह कर रहे हैं। हिमांशु साहू के प्रति आभार भी जताया।

You cannot copy content of this page