DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थैलेसीमिया, कैंसर पीड़ितों के लिए विशाल रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन

तखतपुर ।
सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण समिति, गड़रिया समाज एवं गायत्री परिवार तखतपुर के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 2जून 2023 दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान कुर्मी धर्मशाला स्टेट बैंक के पास तखतपुर में रखा गया है। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार स्वरूप हेल्मेट प्रदान किया जाएगा। रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास एवं सचिव मनोज कश्यप ने क्षेत्र के सभी युवा, युवतियाँ को रक्तदान करने के लिए अपील किया है।रक्तदान करने के लिए आगे आए आपके एक रक्तदान 4 लोगों की जिंदगी बचेगा। जिस तरह से आए दिन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल के साथ ही लोगों की मौत हो रहीं हैं उसी को मद्देनजर रखते हुए सभी आज कल के युवा पीढ़ी को हेल्मेट देकर यातायात के नियमों के साथ साथ यातायात जागरूकता की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।सामाजिक कार्यकर्ता नारायण पाली ने अपने समाज के साथ साथ क्षेत्र के सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करे। थैलेसीमिया, सिकलसेल, कैंसर जैसे बीमारी से पीड़ितों के लिए प्रतिदिन रक्त की जरूरत अधिक होती है जिसकी पूर्ति करने एवं पीड़ितों को जीवनदान देने के लिए सभी युवा पीढ़ी आगे आएं। भीषण गर्मी में वर्तमान समय में सभी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी हो रही है और ब्लड का डिमांड प्रतिदिन बढती जा रही है।
थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार जो दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित करता है। थैलेसीमिया एक प्रकार का हीमोग्लोबिनोपैथी है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को प्रभावित करता है।हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन है जो शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है थैलेसीमिया हीमोग्लोबिन उत्पन्न करने वाले एक या अधिक जीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है। नतीजतन, थैलासीमिया वाले लोग सामान्य से कम हीमोग्लोबिन का उत्पादन करते हैं, जिससे एनीमिया हो जाता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं।
युवा अपनी सोच बदले तो कितनो की ज़िंदगी बदल जाएगी शादी से पहले #𝐇𝐁𝐀𝟐 टेस्ट नहीं करवाने की वजह से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे अपने माता- पिता की गलती का परिणाम भुगत रहे है।जिंदगी जीने के लिए हर 𝟏𝟓 से 𝟐𝟎 दिनों पर ब्लड चढ़वाने वाली जिंदगी का हिस्सा बन चुके पीड़ित बच्चो में से ज्यादातर बच्चों का दुर्भाग्य है कि इनके लिए ब्लड डोनेट करने के डर से परिवार के लोग भी इनका साथ छोड़ चुके है।जीवन जीने के लिए थैलेसीमिया पीड़ितों को हर महीने 𝟏𝟓-𝟐𝟎 दिन के अंतराल पर ख़ून चढ़ाया जाता है।हमारी संस्था -सर्व मानव जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ पिछले 𝟖 सालो में इन बच्चों के लिए कई रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है।आइये हम सब मिलकर थैलेसीमिया मुक्त समाज बनाए । हम सब मिलकर ईश्वर के आशीर्वाद से थैलेसीमिया पीड़ितों के दर्द को कम करने के लिए हम उनके लिए रक्तदान करके उनकी सहायता कर सकते है।आप भी हमारे इस अभियान से जुड़े..
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास,मनोज कश्यप, आकाश यादव,संदीप यादव,पप्पू साहू,प्रभात श्रीवास,ओम प्रकाश जायसवाल, रमेश साहू, राहुल श्रीवास,मनोज जायसवाल, कैलाश धुरी,दुर्गेश साहू,कुशाल सोनकर, रोशन नेताम,दुष्यंत साहू,शिवदास मानिकपुर, गजानंद वैष्णव, दीना नाथ सोनी ,राहुल ध्रुवंसी, तिजराम ध्रुव,विनय श्रीवास, प्रयास कर रहे है।

You cannot copy content of this page