DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाकाल क्रिकेट क्लब भोइनापार की टीम फाइनल मैच मे अव्वल, पीरीद की टीम बनी उपविजेता

रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का हुआ समापन, 13 मई से प्रारम्भ 19 मई तक हुआ आयोजन

बालोद/लाटाबोड़। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम भोइनापार में रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें महाकाल क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासियों की तत्वाधान में आयोजन हुआ। मैच मिडिल स्कूल पंचायत भवन मैदान मे हुआ। फाइनल मुकाबले मैच मे भोइनापार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।जिसमें निर्धारित 4 ओवर में 40 रन का लक्ष्य पिरीद की टीम ने महाकाल क्रिकेट क्लब को लक्ष्य दिया । मैच रोमांच भरा रहा, अंतिम गेंद मे छक्का मारकर 5 विकेट से मैच जीत हासिल किए। प्रतियोगिता मे महाकाल क्रिकेट क्लब प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए उपविजेता द्वितीय पुरस्कार पीरीद रहे ।तृतीय पुरस्कार खैरवाही एवं चतुर्थ पुरस्कार बालोद की टीम रही। क्रिकेट क्लब उपस्थित अतिथि गण समापन समारोह में उपस्थित रहे। अतिथि गण भूतपूर्व सरपंच श्यामा बाई मारकंडेय, पंच ममता बंजारे , ने विजेताओं को शील्ड एवं नगद आकर्षक पुरुष्कार प्रतीक चिन्ह प्रदान किये । प्रवीण कुमार साहू, प्रदीप कुमार साहू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अभिषेक साहू , कौशल कुमार साहू ,इंद्रजीत साहू, लेमन साहू, फलेन्द्र साहू चिम्मन यादव ,योगेश टंडन ,अविनाश यादव,मनीष साहू , भोलेश्वर ठाकुर, महाकाल क्रिकेट क्लब के द्वारा यह क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमे क्रिकेट समितियों ने अपनी योगदान दी ।

You cannot copy content of this page