DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

44 स्ट्रीट लाइट से जगमगा उठा गुरूर नगर पंचायत, बढ़ी शहर की खूबसूरती, विधायक ने किया लोकार्पण, व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज सिन्हा का भी मनाया गया जन्मदिन

गुरूर। शनिवार की रात गुरूर नगर पंचायत क्षेत्र जगमगा उठा।

इतिहास में पहली बार यहां के डिवाइडर के दोनों किनारे स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर अब यह शहर खूबसूरत नजर आएगा । यहां की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

उक्त स्ट्रीट लाइट लोकार्पण का कार्यक्रम शनिवार की रात को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य पहुंचे हुए थे। व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के अथक प्रयास से उक्त स्ट्रीट लाइट के स्वीकृति नगर पंचायत के माध्यम से मिली है। खास बात यह भी रही कि लोकार्पण के दिन ही मनोज सिन्हा का जन्मदिन भी रहा। लोकार्पण उत्सव के दौरान ही उनका जन्मदिन भी शहरवासियों ने मनाया और इस पल को यादगार बनाया। नगर पंचायत सीएमओ हितेंद्र यादव ने कहा कि अब गुरुर जगमगा उठा है। हमारे क्षेत्र के विधायक द्वारा इसका शुभारंभ नगर पंचायत के सौजन्य से किया गया । मैं सभी मौजूद लोगों , निर्माण एजेंसी का आभार प्रकट करता हूं। आज व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज सिन्हा का जन्मदिन है। उन्हें भी बधाई देता हूं।

शहर की बढ़ गई खूबसूरती

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा नगर पंचायत में लाइट लगा है। अंबेडकर चौक से धनेली चौक तक उक्त स्ट्रीट लाइट की कतार बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत लंबे समय से इसकी मांग थी। शहर बहुत खूबसूरत लग रहा है। मेरे भतीजे मनोज सिन्हा का जन्मदिन भी है उन्हे बधाई देती हूं। आज ही हमने सात करोड़ के लाइनिंग काम का लोकार्पण हुआ। आज करोड़ो के काम की सौगात हमने दी। नगर पंचायत और प्रगति की ओर बढ़े आप का सहयोग बना रहे। आज कर्नाटक में विजय हुआ उसकी भी शुभकामनाएं,सभी को बहुत बहुत बधाई देती हूं।

44 स्ट्रीट लाइट, अंबेडकर चौक से धनेली चौक तक होगी रौशन

ज्ञात हो कि गुरुर गुरुर नगर क्षेत्र में वर्षों से डिवाइडर तो बने हैं लेकिन उनमें स्ट्रीट लाइट नहीं लगे थे। इस वजह से आए दिन डिवाइडर से टकराने के कारण सड़क हादसे होते रहते थे। बड़ी गाड़ियों के चालकों को छोटा डिवाइडर नजर नहीं आता था। इससे कई हादसे हुए हैं। नगर वासियों ने कई हादसे देखे हैं लेकिन इन हादसों को रोकने के लिए अब इन डिवाइडर के आस-पास लग रही स्ट्रीट लाइट से रोशनी की जाएगी। यह पहल नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें 14 लाख 68 हजार खर्च किए गए हैं। व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के अथक प्रयास से उक्त कार्य की स्वीकृति मिली है। लगभग डेढ़ साल से वे इसके लिए प्रयास कर रहे थे। व्यापारी संघ की ओर से मांग की जा रही थी कि डिवाइडर के आसपास स्ट्रीट लाइट लगाई जाए मनोज सिन्हा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के प्रोजेक्ट के लिए वे डेढ़ साल से प्रयास कर रहे थे। 15 वे वित्त मद के तहत उक्त स्वीकृति मिली है। मद के उपयोग में लाने के लिए मंत्री और मंत्रालय की स्वीकृति होना आवश्यक होता है। बहुत मुश्किल से उन्होंने मंत्री और मंत्रालय तक जाकर स्ट्रीट लाइट के लिए स्वीकृति दिलवाई। धनेली चौक से अंबेडकर चौक के बीच 20 पोल में 44 लाइट से लगाए गए हैं। जिससे अब शाम होते ही यहां की सड़क रोशनी से जगमग हो उठेगी। इससे शहर की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं ।ज्ञात हो कि गुरुर में जब बालोद जिला नहीं बना था उसके पहले से डिवाइडर बने हुए हैं। क्योंकि यह धमतरी जाने का प्रमुख मार्ग है। पर डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट ना होने से अंधेरा होने के कारण हादसा होता रहता था या हादसे का खतरा हमेशा बना रहता था। अब डिवाइडर लगने से हादसे नहीं होंगे। लोगों को भी राहत मिलेगी। आसपास के दुकानदारों को भी इससे फायदा होगा देर तक दुकानें खुली रह सकेगी।

ये रहे मौजूद

लोकार्पण के दौरान बालोद के विधायक संगीता सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तामेश्वर साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तोषण साहू , जयंत किरी विधायक प्रतिनिधि ओमकार महमल्ला, डॉक्टर किशोर साहू, मीडिया प्रभारी राजा राजपूत,टमन साहू , व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज सिन्हा,उपाध्यक्ष भावेश् टावरी , कोषाध्यक्ष भूषण पुरी गोस्वामी, सचिव लेखराज , नगर पंचायत अध्यक्षा महिमा साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी, चिंता राम साहू अनुसूया ध्रुवे ,चंद्र लता, जितेशवरी निषाद पार्षद , नगर पंचायत ठेकेदार पुरुषोत्तम सेन, युगल सेन, राजेश टावरी , सी एमओ हितेंद्र यादव, कंसारी बाबू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page