DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस गांव में सीएम की दिवंगत माता बिंदेश्वरी के नाम पर बना पार्क, सैर-सपाटे के अलावा नौका विहार का ले सकते हैं आनंद

पार्क का नाम मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति में, पार्क में उनकी प्रतिमा भी लगाई गई

हरिवंश देशमुख, मालीघोरी/बालोद । डौण्डीलोहारा ब्लाक के ग्राम भरदा (ट) में एक पार्क का निर्माण किया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए है।

अनेक प्रकार के फूलों व पौधों को लगाया गया है। वहीं बड़े शहरों व पयर्टन स्थलों की तरह ही पार्क के किनारे पर स्थित खरखरा नदी में नौका विहार का आनंद लेने के लिए चार बोट चलाई जा रही हैं।

सैर के लिए आने वालों के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं। इसके अलावा शनिवार से बोटिंग भी यहां पर शुरू हो गई है। बोट नागपुर से मंगाए गए हैं। इस पार्क का नाम मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति में रखा गया है। वहीं पार्क में उनकी प्रतिमा भी लगाई गई है, जिसका जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों अनावरण किया जाएगा। जनपद सदस्य राजेश साहू के विशेष पहल व ग्रामीणों के सहयोग से इसे तैयार किया गया है।

इसके निर्माण के उद्देश्य को लेकर जनपद सदस्य व ग्रामीण बताते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए किए गए काम को चीर स्थाई बनाए रखने के लिए यह पार्क बनाया गया है। उन्होंने किसानों के हित में लगातार घोषणाएं की है, जिससे किसान काफी खुश है। ग्रामीण कहते हैं कि मुख्यमंत्री के योगदान को हमारी आने वाली पीढ़ी भी याद रखें इसके लिए क्षेत्रीय जनपद सदस्य डौंडीलोहारा राजेश साहू के विशेष सहयोग व योगदान से यह पूरा हो सका है।

बोटिंग के लिए चार बोट

इस पार्क में बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा सबसे आकर्षण का केंद्र पार्क के नीचे बह रही खरखरा नदी में बोटिंग का भी ग्रामीण आनंद ले रहे हैं। यहां पर चार बोट शनिवार से शुरू हो गए हैं।

जनपद सदस्य राजेश साहू की पहल पर आकार ले रहा पार्क

जनपद सदस्य राजेश साहू ने बताया कि यह प्रेरणा ग्रामीणों द्वारा ही उन्हें मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित के लिए गए अनेक निर्णय के बाद ग्रामीणों ने ही विचार व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री की माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से पार्क बनाया जाए। साथ ही यहां पर उनकी प्रतिमा भी लगाई जाए। इसके लिए ग्रामीणों ने भी सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

बिंदेश्वरी बघेल पार्क में बिंदेश्वरी बघेल की बड़ी सी प्रतिमा तैयार है। प्रतिमा का पहले नौ मई को मुख्यमंत्री के द्वारा अनावरण किया जाना तय था, लेकिन किन्हीं कारणों से उक्त तिथि को स्थगित कर दिया गया है। जनपद सदस्य ने बताया कि बहुत जल्द प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। उन्होंने संभावित तिथि 14 मई को बताई। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पार को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। यहां पर कई सजावटी व फूल वाले पौधे लगाए जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page