DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुआ 5108 गोबर के दीयों से आरती, बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, विधायक निषाद ने की पहल, गोबर के दिये जलाने सबसे ज्यादा जोड़े हुए शामिल

गुरुर। गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सनौद में निषाद समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ।

जहां निषाद समाज द्वारा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मान किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य शामिल हुए।

आयोजन में समाज द्वारा भगवान राम की महाआरती का आयोजन हुआ। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। संसदीय सचिव एवं निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज के आराध्य देव भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं माता जानकी की महाआरती गोबर के दीए से 5108 जोड़ों के साथ की गई और जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। सबसे ज्यादा जोड़े इस महा आरती में शामिल हुए।

दिल्ली से आई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने समाज को सर्टिफिकेट प्रदान किया और इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। आयोजन में हर तरफ जोड़े ही जोड़े नजर आ रहे थे और इसे मॉनिटरिंग करने के लिए दिल्ली से टीम भी आई हुई थी। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि हमने कुछ अलग करने का सोचा था और वह आज सफल हुआ। निषाद समाज अब एक विकासशील समाज है और आधुनिकता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आज काफी गर्व महसूस हो रहा है जब इस तरह का अनोखा कार्य हमारा समाज कर पाया है।

समाज के लिए प्रतिबद्ध सरकार

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निषाद समाज के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है यहां पर मछुआ बोर्ड का गठन किया गया है। सभी जगह भवनों का निर्माण किया जा रहा है और सबसे महत्वपूर्ण बात समाज के लिए मछली पकड़ने वालों के लिए विशेष नीति बनाई गई है। इससे समाज का विकास कहीं ना कहीं देखने को मिल रहा है। इनकी परंपरागत कृषि मछली पालन का कार्य अब प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ना और इसमें समाज का योगदान है और सरकार भी निषाद समाज के साथ-साथ हर समाज के उम्मीदों पर खरा उतरने प्रतिबद्ध है उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस का हाथ निषाद के साथ

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि आज निषाद समाज प्रगतिशील समाज है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राहुल गांधी ने एक पहल की थी जिसमें फिशरमैन कांग्रेस का गठन करने की बात हुई और यह स्थिति में भी आया जिसके बाद हमने निषाद समाज को आगे बढ़ाने प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्य करना शुरू किया और आज इन सब की बदौलत आज प्रदेश में इस समाज से एक विधायक भी है और इस समाज के लिए कई सारी नीतियां भी बन रही है और समाज के लोग निरंतर प्रगति की राह पर बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज चाहे जो कोई भी हो हम सबको समाज के बेटियों और युवाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। तभी हमारा समाज समृद्ध समाज बन पाएगा।

सौभाग्यशाली होता है निषाद का वंश

जिला अध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने जिले भर से आए लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा संसदीय सचिव निषाद ने समाज का गौरव बढ़ाया है। निषाद का वंश सौभाग्यशाली होता है।
इस दौरान गिरीश देवांगन मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआरनिषाद संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल संचारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ लौहकार शिल्प बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा , कांग्रेसी नेता संजय चौधरी, सरपंच अमृत आशीष साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page