DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घरों में हुआ गायत्री यज्ञ का आयोजन

गुरुर। देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता समर्थ एवं शक्तिशाली राष्ट्र हेतु गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना गुरुदेव के संरक्षण में शांतिकुंज के निर्देश पर डढ़ारी में कई घरों में यज्ञ किए गए।

साथ ही साथ यज्ञ का महत्व भी बताया गया। यज्ञ हमारे जीवन का आधार है व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ।मन के दुख द्वेष पाप भय शोक जैसे नकारात्मक चीजों का अंत होता है। गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ में विश्वकल्याण आत्म कल्याण वातावरण की परिष्कार हेतु आहुति समर्पित किया गया। इस अवसर पर रेणु यादव ,श्याम साहू महिला मंडल के बहनो द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।

You cannot copy content of this page