DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोरम में मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री और विधायक

गुरुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में ग्राम जगतरा के पास घटित हृदयविदारक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत ग्राम सोरम के 11 लोगों को गृहमंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू ने श्रद्धांजलि दी। दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके साथ बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी पहुंचे थे। उन्होंने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा सभी पुण्यात्माओं को अपने चरणों में स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

You cannot copy content of this page