DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपडेट: सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की हुई पुष्टि, सीएम ने कहा प्रति मृतक मिलेगा चार लाख रुपए

बालोद। बालोद जिला के पुरूर थाना क्षेत्र में जगतरा और सोहतरा के बीच बुधवार की रात को सड़क हादसे में मौके पर 10 लोगों की मौत हो गई एक बच्चे ने रायपुर अस्पताल में दम तोड़ा । एक ही परिवार से 10 लोग थे। सभी सोरम भटगांव, थाना रुद्री, जिला धमतरी क्षेत्र के साहू परिवार के रहने वाले थे। जो कि मरकाटोला गांव में एक साहू परिवार के शादी में ही शामिल होने के लिए जा रहे थे।

सभी बोलेरो में सवार थे। जिन्हें कांकेर की ओर से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर बोलेरो पूरी तरह पिचक गई जिसमें सवार 10 लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। वही एक बच्ची की हालत गंभीर थी। जिन्हें रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उसकी भी मौत हो गई ।घटना बीती रात 9:30 बजे की है। सभी मौके पर अंधेरे में मरे पड़े हुए थे। जब कुछ राहगीर यहां से गुजरे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लगातार नेशनल हाईवे सहित जिले के मुख्य मार्ग में हादसे हो रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के बावजूद हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करके दुख जताया। वहीं जिले में इस तरह की बड़ी घटना से शोक का माहौल है । सभी मृतकों के शव को गुरूर शव घर में देर रात को भिजवाया गया। जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम जारी है।

यह है मृतकों के नाम

केशव साहू 34 वर्ष, डोमेश ध्रुव 19 वर्ष, टोमिन साहू 33 वर्ष, संध्या साहू 24 वर्ष, रमा साहू 20 वर्ष, शैलेंद्र साहू 22 वर्ष, लक्ष्मी साहू 45 वर्ष, धरमराज साहू 55 वर्ष, उषा साहू 52 वर्ष, योग्यांश साहू 3 वर्ष, ईशान साहू डेढ़ वर्ष आदि की मौत हुई है।

जांच के लिए स्पेशल टीम गठित : एसपी

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने पूरी घटना के संदर्भ में बताया कि बड़ी दुखद घटना है। मौके पर 10 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं एक बच्ची ने रिफर के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना की जांच को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विधायक ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा पीड़ित परिवारों के बीच शवगृह में पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सभी के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के साथ मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। मेरे विधानसभा क्षेत्र में हुई ये घटना काफी हृदय विदारक है।

सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर संसदीय सचिव ने जताया शोक

कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही विधानसभा. ने कहा
बीती रात बालोद जिले के नेशनल हाइवे 30 पर जगतरा के पास वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की खबर मिली है, यह हृदयविदारक घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को यह असहनीय दर्द सहने की हिम्मत दे, और पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों पर विश्रांति प्रदान करें।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page