जन्मोत्सव पर हुई बालोद में परशुराम की मूर्ति स्थापना, विप्र समाज ने उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प



बालोद। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के में शनिवार को विप्र समाज के द्वारा शहर के शीतला मंदिर के पास भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान परशुराम की मूर्ति स्थापना के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें विप्र समाज के साथ-साथ हजारों लोगों ने हलवा पूरी व सब्जी, चावल का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अटल दुबे ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्षविधि विधान से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर की । उसके बाद के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम का पूजन करते हुए आरती की और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।


जिला अध्यक्ष ने बताया कि भगवान परशुराम चिरंजीवी है वह हमेशा अमर रहेंगे, भगवान परशुराम केवल विप्र समाज के ही भगवान नहीं है वह तो सर्व समाज के भगवान हैं और जिस भी व्यक्ति ने भगवान परशुराम की सच्चे मन से पूजा अर्चना की है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान परशुराम एक उदारवादी और पितृ भक्त व मातृ भक्त एक तपस्वी थे,जिन्होंने विश्व कल्याण के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। विप्र समाज को भगवान परशुराम के जीवन से शिक्षा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

आयोजन में ये रहे मौजूद

इस दौरान ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अटल दुबे, सुबोध दिवेदी, विनोद बटी शर्मा, दीप्ति शर्मा, संजय शर्मा, विवेक पांडे बल्लू महराज, संजय दुबे, गुड्डू महराज, गोरेलाल शर्मा, धीरज उपाध्य, विकास शर्मा, संतोष शर्मा,बिट्टू दुबे (शहर युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष) लोकेश पाठक, देवेंद्र मिश्रा, सुभम दुबे आदित्य दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष युवा ब्राह्मण समाज) बंटी मिश्रा, चित्रेखा पाठक, रीता पाठक, अनिता पाठक, करिश्मा पाठक,शीतल पाठक, संस्कृति तिवारी, सोभा दिवेदी, रूबी मिश्रा, स्तय भामा मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाए पुरुष, बच्चे उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page