DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सभापति के मुख्य आतिथ्य में भनपुरी में मनाया गया माँ कर्मा जयंती समारोह

गुरुर। ग्राम भानपुरी में ग्रामीण स्तरीय माँ कर्मा जयंती समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसमें सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद माँ कर्मा की आरती पूजन पश्चात कलश सजाओं प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण व विविध कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ने सामाजिक भवन के अहाता निर्माण के लिए अपने विकास निधि से राशि देने की घोषणा करते हुए अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रहास साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में सालिक राम साहू , लिखेश्वर साहू, चन्द्रिका साहू जनपद सदस्य, अरुण साहू सरपंच, चंद्रप्रकाश साहू , सेक्टर अध्यक्ष डेहेर लाल साहू छगन लाल साहू , मौजी राम साहू , कंवल सिंह श्रवण , शोभाराम साहू सहित भारी संख्या में साहू समाज के सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page