DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जय श्री राम: संतो के आगमन से राममय हुआ बालोद नगर, फूलों की वर्षा से हो रहा अभिनंदन, संतो ने दिया भक्तो को गीता और भागवत का तोहफा

बालोद । मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा डौंडी लोहारा नगर के बाद ग्राम बटेरा,भरदा,बड़गांव, चिलहाटी,कोरगुडा मुख्य मार्ग से ग्राम मालीघोरी तरौद जुगेरा होते हुए बालोद शहर पहुंची। उक्त सभी जगह पर संतो के स्वागत में अभिनंदन स्वरूप फूलों की वर्षा की गई। बालोद नगर के मधु चौक में विशेष स्वागत अभिनंदन संतों का किया गया। हिंदू धर्म अपनाने वाली बहन रानी गौर पति मनोज गौर ने विशेष स्वागत संतों की आरती व श्रीफल और मिठाई भेंट कर की। मधु चौक से सदर रोड होते हुए घड़ी चौक पहुंचे। वहां भी व्यापारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। घड़ी चौक से जयस्तंभ चौक श्री सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर के पास भव्य सभा हुई। सभा के बाद संतो को विश्राम के लिए कुर्मी भवन ले जाया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के सभी भाई बहन उपस्थित थे।


विशेष रुप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन मातृशक्ति जिला संयोजिका सत्या साहू विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद से महेंद्र सुनवानी (मोनू भाई) विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य विनोद गिरी गोस्वामी बजरंग दल रेवती नवागांव ग्राम संयोजक युगल किशोर और सभी हिंदू संगठन के भाई-बहन उपस्थित थे।

यात्रा के दूसरे दिन ऐसा था नजारा

बालोद नगर में संतो की यात्रा के दूसरे दिन बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन के निवास वार्ड क्रमांक 7वार्ड में संतों का भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ। बहन रानी गौर के द्वारा संतों का मुंह मीठा खीर से करवाया गया और संतो द्वारा रानी गौर को श्रीमद्भागवत गीता और राम चरित्र मानस भेंट स्वरूप दिया गया।

विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा के घर में भी संतों का स्वागत अभिनंदन किया गया। बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन के घर में भी संतों का स्वागत अभिनंदन किया गया और संतों के द्वारा बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन की धर्मपत्नी को संतो द्वारा श्रीमद् भागवत गीता और राम चरित्र मानस भेट स्वरूप दिया गया। पूरा वार्ड संतों के आगमन से श्रीराममय हो गया था। सभी वार्ड वासियों ने संतों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित राधेश्याम जलछतरी और सुरेंद्र देशमुख के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 7 और 11 में भव्य स्वागत संतों का किया गया। विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला महेंद्र सोनवानी (मोनू) और बजरंग दल बालोद जिला संयोजक उमेश कुमार सेन नेतृत्व में साधु संतों का स्वागत अभिनंदन सफल रहा।

आज गुंडरदेही पहुंचेगी यात्रा

अखिल भारतीय संत समिति ने हिन्दू राष्ट्र और धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ हेतु हिंदुओ के स्वाभिमान को जगाने के लिए संतो की टोली माँ बम्लेश्वरी पद यात्रा के रूप मे निकली है। यह पदयात्रा गुंडरदेही नगर में आज 14मार्च को पहुँचेगी। जिसका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है । पद यात्रा प्रारम्भ सांकरी से 1 .30 बजे से प्रस्थान कर 2.30 बजे ग्राम पैरी,3-30 बजे सिकोसा 4-30 बजे ईरागुडा 5-30 बजे खुटेरी 6-30बजे रंगकठेरा, सामुहिक हनुमान चालीसा
संध्या 7-30 बजे धर्म सभा सांहडा चौक गुंडरदेही में होगी। आयोजन की तैयारी में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल गुंडरदेही जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page