DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत को करे हिंदू राष्ट्र घोषित, गाय को राष्ट्र माता, धर्मांतरण हो बंद, आज बालोद पहुंचेगी संत यात्रा

बालोद/डौंडीलोहारा। विश्व हिन्दू परिषद छग प्रान्त के मार्गदर्शन में राज्य के चार धार्मिक स्थानो से संत यात्रा निकली है। जिसके अंतर्गत मां बम्लेश्वरी संत पद यात्रा पाना बरस से निकल विभिन्न जिलो से होते हुए 12 मार्च को बालोद जिले के डौण्डी लोहारा नगर में आगमन हुआ। संतो की यह यात्रा संदेश को लेकर निकली है प्रथम भारत को हिन्दु राष्ट्र घोषित करो,
गाय को राष्ट्र माता घोषित करो और धर्मांतरण बंद हो । बालोद जिला के विहिप ईकाई के द्वारा इस यात्रा का मार्गदर्शन और संयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी विचार परिवार ने सहयोग कर यात्रा के व्यवस्था को संचालित किये। डौण्डी लोहारा में यात्रा का प्रथम स्वागत गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री मंदिर के सामने किया गया। वार्ड 5 में पार्षद शुभद्रा ताण्डेकर के नेतृत्व मे रविदास संत के भक्तो ने सैकड़ो महिला पुरूष के उपस्थिति में संतो का
पूजन अर्चन कर स्वागत सम्मान किये।

नगर के सभी समाज संगठन के धर्म प्रेमी माता बहनो भाईयो ने बढ चढ कर संत यात्रा में शामिल होकर संतो से आशिर्वाद प्राप्त करते हुए उनके संकल्पो को पूरा करने के प्रतिबद्ध हुए। नगर के सिताराम संकिर्तन महिला मंडली, निहारिका महिला मानस मंडली दंतेश्वरी मानस मंडली शिशुमंदिर परिवार भाजपा परिवार सहित समस्त हिन्दु सनातन परिवार ने सैकडो के संख्या मे उपस्थित होकर हिन्दु राष्ट्र के संकल्प को आवाज बुलंद किये। यात्रा का संयोजक कमलेश डोसी विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता
संघ के विकास खंड कार्यवाह महेंद्र जायसवाल सरस्वती शिशुमंदिर के अध्यक्ष येणु दिल्लीवार के साथ सियाराम सार्वा महेश सपहा प्रतिभा सुकतेल व छात्राओ ने यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संत महामण्डलेश्वर सर्वेश्वर दास जी ने सनातन धर्म मे अडिग रहने का संदेश देते हुए धर्मांतरण करने वालो को मुहतोड जवाब देने की बात पर जोर दिये। आने वाली पिढी को हिन्दु धर्म के रिती रिवाज से जोड़कर कैसे रखे
परिवार को जोड़कर कैसे रखे समाज को सक्षम कैसे बनाये इन विषयो पर बहुत ही प्रेरणादायक आशीर्वादक संदेश दिये।

आज बालोद पहुंचेगी ये यात्रा

मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा का आज 13 मार्च को शाम 4 बजे बालोद शहर में आगमन होगा। संतो के आगमन पर उनके स्वागत के लिए सर्व समाज के बंधु उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी राज सोनी, जिलामंत्री विहिप बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page