DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद शास, उत्कृष्ट अंग्रेजी,हिंदी माध्यम विद्यालय डौंडी में बालिका दिवस मनाया गया

बालोद। बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करने हेतु 24 जनवरी 2023 को बालिका दिवस का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय डौंडी में किया गया,

संस्था की उपस्थित बालिकाओं के समक्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, संस्था के व्याख्याता एनएस साहू ने आगे बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित के एल कुरपाल सर के द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ उचित खानपान संबंधी जानकारी दिया गया,

जिला समन्वयक वेद प्रकाश साहू के द्वारा बैड टच गुड टच के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई साथ ही चाइल्ड ट्रेफिकिंग के विषय में भी बताया गया,

विवाह का सही वर्ष 18 साल 21 साल होना चाहिए ,कम उम्र में विवाह से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया, ICPS से बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेद्र साहू के द्वारा बच्चों को पास्को एक्ट,सरंक्षण व वैवाहिक उम्र, अधिकार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही मोबाइल का अधिक प्रयोग से क्या क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है इसके विषय में भी बताया गया संस्था के प्राचार्य श्री बीएस बद्दन सर के द्वारा सही खानपान व पानी का सही उपयोग व शरीर को कितनी मात्रा में पानी चाहिए इसकी जानकारी दी गई, स्कूल की बालिका भूमिका साहू के द्वारा काव्य रचना प्रस्तुत किया गया, साथी ही संस्था कोमें बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया एवं जिन बालिकाओं का हिमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयरन सिरप का वितरण किया गया।कार्यक्रम संचालन महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक रजक मैडम ने किया। परियोजना अधिकारी दीपा शाह द्वारा बालिकाओं को समाज में रहने सही पोषण व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी डौंडी की पर्यवेक्षक साहू मैडम ,चंद्राकर मैडम विद्यालय की एनसीसी प्रभारी अलका मैडम साथ ही जिला बाल संरक्षण, चाइल्ड लाइन, और सखी वन स्टाप और स्वास्थ विभाग से कई अधिकारी,कर्मचारी, एवं संस्था के समस्त स्टाफ, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के समस्त बालिकाएं उपस्थित थे, इस प्रकार के आयोजनों से स्कूली बच्चों को स्कूल में विषय शिक्षण के साथ साथ स्वयं के स्वास्थ्य, पोषण व अधिकारों के साथ विभिन्न आवश्यक विषयों के संबंध में नई नई जानकारी प्राप्त होती है

You cannot copy content of this page