DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- इस डाक कर्मी को आया नक्सली के नाम से धमकी, लाल सलाम बस्तर लिखे नम्बर से आया फोन, मांग रहा दो लाख की फिरौती, बालोद जिले के इस थाने में दर्ज हुआ मामला, पढ़िए कैसे धमका रहा शख्स

बालोद/गुरूर। गुरूर थाना क्षेत्र में एक गांव में नक्सली के नाम पर धमकी का मामला सामने आया है। धमकी भी किसी आम आदमी को नहीं बल्कि एक सरकारी कर्मचारी डाक विभाग के अधिकारी को दी गई है। जिनका मूल निवास पुरूर है। वह वर्तमान में वे सुकमा क्षेत्र में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक पुरुर के रहने वाले दीपचंद पुरी ने यह रिपोर्ट लिखाई है। जो कि सुकमा उप संभाग में उप संभागीय निरीक्षक डाकघर में पदस्थ हैं। सुकमा पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के बाद वे पिछले दिनों अपने घर पुरूर आए हुए थे। इस बीच उन्हें 16 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने एक नंबर से फोन किया। जो ट्रू कलर में लाल सलाम बस्तर नाम दिखा रहा था।

उन्होंने कॉल उठाया तो उनके द्वारा दो बार लाल सलाम बोला गया। फिर 16-17अक्टूबर को रात 11:00 उन्होंने ₹2 लाख देने की बात कही। 17 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे उसी नंबर से फोन आया और अंतिम काल में ₹50 हजार जगदलपुर में रात 9:00 बजे 17 अक्टूबर को लाने कहा गया। उन्हें नक्सली समझ कर भयभीत होकर उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया था। उन्हें अपने व अपने परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने का डर सता रहा है। डर के चलते हुए इतने दिनों तक घबराए हुए थे और रिपोर्ट नहीं लिखा रहे थे। लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने गुरुर थाने में आज ही मामले की रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस व साइबर सेल की टीम इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 384 व 507 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि फोन करने वाला कोई नक्सली ही है या यह किसी की शरारत है। या कोई अन्य व्यक्ति जिससे डाककर्मी की दुश्मनी हो और उसे धमकाकर फिरौती मांग रहा हो? पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page