DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- प्यार के नाम पर पाप कर्म- पुलिस ने नाबालिग की परिजनों की रिपोर्ट पर राजनांदगांव से नाबालिग को पकड़ा, भेजा दुर्ग बाल गृह

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में 15 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि जांच में यह भी बात सामने आई कि जिसने दुष्कर्म किया है उससे नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते प्यार में यह पाप कर्म किया गया। पहले तो पुलिस बालिग मानकर दुष्कर्म करने वाले की तलाश कर रही थी। जब वह पकड़ा गया तो उम्र 16 साल 6 माह निकली। नाबालिग होने के कारण विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया नाबालिग मूल रूप से राजनांदगांव क्षेत्र का रहने वाला है। लेकिन वह कुछ महीनों से गुंडरदेही क्षेत्र में अपनी बुआ के यहां रहता था।

इस बीच नाबालिग लड़की से उसकी जान पहचान और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा। लड़की के माता-पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। घटना 28 नवंबर की बताई जा रही है। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता सब्जी बेचने के लिए गए हुए थे। तभी नाबालिग लड़का, लड़की को एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां उसके साथ संबंध बनाया। बाद में जब बाद धीरे-धीरे फैली और परिजनों को खबर हुई तो फिर लड़की ने पूरे मामले का खुलासा किया। परिजनों ने फिर इस कदम को गलत बताते हुए लड़के के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी।

You cannot copy content of this page