DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस द्वारा क्रिकेट का आयोजन सामुदायिकता को देगा बढ़ावा, विधायक ने की सराहना

बालोद। सामुदायिक पुलिसिंग ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता का आयोजन थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय एंव थाना स्टाफ़ के द्वारा किया गया था। संसदीय सचिव ने कहा कि इस तरह पुलिस प्रशासन के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराकर आम जनता व पुलिस के बीच के दुरियों को खत्म करने का अच्छा प्रयास किया जा रहा है। ताकि एक दुसरे के मेल मुलाकात से समाज व में किसी भी प्रकार के घटना दुर्घटना की जानकारी आम जनता पुलिस प्रशासन के बीच रख सके। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के प्रति नजरिया व दुरियां अधिक रहता है। पुलिस को देखते ही आम जनता में घबराहट होता है। जिसे आम जनता व पुलिस के मेल मुलाकात खत्म होगा और भाई चारा एक दुसरे के प्रति जागरूकता आयेगा। इस तरह एक अच्छा प्रयास जिला पुलिस व अर्जुन्दा पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है। जो काबिले तारीफ है। विजय प्रत्याशियों को जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई दिए।

You cannot copy content of this page