DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दल्लीराजहरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सभी छात्र संघ पदाधिकारियों की शपथ के साथ उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

जिससे शाला का प्रभावी संचालन होती रहे। छात्र-छात्राएं शाला उन्नति के लिए समर्पित हो सके शाला के विद्यार्थी संस्कारवान और सुयोग्य बन सके। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल बैंड के सधे हुए कदमों व धुंन द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना व्याख्याता मांडवी मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सुथार ने परेड की सलामी ली। कहा कि शाला में बच्चों का नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाने का सबसे सही अवसर है। जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ते रहें। छात्र जीवन में जिम्मेदारियां निभाने से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जो राष्ट्र निर्माण तथा समाज सेवा का आधार होता है। प्राचार्य तृनाभ मिश्रा ने शालानायक अर्पित कुमार, कु कुमिता कुलार्य, उपशाला नायक हिमांशु साहू, नैना सेन
क्रीडा सचिव शेख आलमीन, कल्पना सोरी , सांस्कृतिक सचिव राहुल ,कुमेश्वरी रेड क्रॉस प्रभारी हिमांशु पिस्दा, दिव्या सिन्हा स्काउट गाइड प्रभारी केवेंद्र धनकर, साक्षी सिन्हा इको क्लब प्रभारी कविता सिंदरामे, राहुल सिन्हा एनएसएस प्रभारी आशीष कुशवाहा ,ओम कौशिक साथ ही चारों सदनों के लीडर को शपथ दिलाई। प्राचार्य मिश्रा ने कहा कि शाला के समस्त छात्र संघ पदाधिकारियों को अनुशासन को बनाए रखने और अपने पद एवं दायित्वों का निर्वहन करने का शपथ दिलाया गया। जिससे सभी छात्र प्रतिनिधि स्वयं सक्रिय होकर अपने सहपाठियों को प्रेरित करेंगे जिससे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लक्ष्य को प्राप्त कर स्वयं को परिवार समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोग में ला सकें। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित नितिन जैन वालिद खान ने सेशे और बैज देकर सम्मान किया।साथ ही कहा कि विद्यार्थी अनुशासित होकर सतत व निरंतर पढ़ाई करें जिससे परिवार और समाज में कुशल नेतृत्व करने की क्षमता उत्पन्न हो सके। व्याख्याता टी एस पारकर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि शाला के समस्त विद्यार्थियों को चार सदनों में लाल सदन ,हरा सदन ,नीला सदन और पीला सदन में विभाजित किया गया साथ ही शिक्षकों को भी प्रत्येक सदन की जिम्मेवारी सौंपी गई जिससे विद्यार्थियों में आपस प्रतियोगिता की भावना एवं अपने सदन के प्रति प्रेम और एकता की भावना जागृत हो सके। साथ ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर कार्य करने से संस्था का नाम, जिला का नाम, प्रदेश और तथा देश का नाम हो तथा उनका गौरव बढ़ा सके इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल तथा सटीक व्यवस्थापन व्यायाम शिक्षक लक्ष्मण गुरुंग के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिन्हें विभिन्न क्लबों तथा हाउस के लीडर बनाए गए हैं आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस का निर्वहन करेंगे आप को लीडरशिप करने का मौका मिला है यही पहली सीढ़ी है जिससे जीवन में आगे बढ़कर जिम्मेदारियां निभाने से राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।व्याख्याता डॉली मेश्राम ने अपनी सुरीली आवाज से प्रेरणा गीत गाकर वातावरण को महका दी। धन्यवाद ज्ञापन अशोक सिन्हा ने दिया। इस अवसर पर शाला के व्याख्याता सुनीता यादव, उमा त्रिपाठी, मर्सी जॉर्ज , गीता गुप्ता ,राजेंद्र कुमार आवडे, इंद्राणी मुखर्जी, चंपू राम सुधाकर,प्रतिभा सिंह कृतिका साहू,आशा प्रधान, दीपमाला जोशी,रंजना खोबागढे, सावित्री स्वर्णकार,देहुती कोठारी, भारत लाल नायक, चंद्रभूषण डाहरे, विजय लक्ष्मी साहू,किरण श्रीवास्तव, वर्षा जनबंधु, भागीरथी देवांगन ,प्रमोद पटेल आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page