DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आज युवा कांग्रेस की विशाल भारत जोड़ो यात्रा एवं मशाल रैली में शामिल होंगे राष्ट्रीय नेतागण, पहुंचेंगे दल्ली

दल्लीराजहरा। भारत देश में कांग्रेस के नेता एवं सांसद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्साह आज हर प्रदेश में है। जिसकी शुरुवात छत्तीसगढ़ में भी हो गई। 4000 किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण करके राहुल गाँधी देश में एकता का संदेश को लेकर हाथ में तिरंगे झंडे के साथ हज़ारो लोगो को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रहे है। इसी कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बालोद जिले के विधानसभा में भी किया जा रहा है। जिसका समापन दल्लीराजहरा में 19 नवंबर को शाम 4 बजे जैन भवन चौक में किया जाना है।इस यात्रा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव कोको पाढ़ी ,अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, राष्ट्रिय सचिव इक़बाल गदेवाल प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी समेत प्रदेश के तमाम बड़े नेता गण मौजूद रहेंगे।

You cannot copy content of this page