वीर मेला का आयोजन राजा राव पठार में 8 दिसंबर से



गुरूर। सर्व आदिवासी समाज एवं वीर मेला आयोजन समिति द्वारा विराट वीर मेला का आयोजन राजाराव पठार कर्रेझर में 8, 9 व 10 दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें देव मेला, आदिवास हाट, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेला पाटा, आदिवासी महापंचायत, शहीद वीरनारायण सिंह की श्रद्वांजलि सभा का कार्यक्रम होगा। जिसमें शहीद वीरनारायण सिंह की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण के साथ, सल्ला गागरा प्रतिमा, देवगुड़ी एवं राजाराव बाबा की देवगुड़ी को लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें 8 दिसंबर को देवमेला एवं आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम व आदिवासी हाट का शुभारंभ किया जाएगा। रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
9 दिसंबर को आदिवासी प्रतिभा सम्मान समारोह व महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। 10 दिसंबर को वीर रथ का आगमन तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। जिसमे सुबह 11 बजे से 1 बजे तक समाज प्रमुख का उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण, अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन, रात्रि 9 बजे से सांस्कृितिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। वीर मेला आयोजन समिति राजाराव पठार कर्रेझर व सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद, धमतरी, कांकेर के समिति सरंक्षक अरविंद नेताम, प्रांतीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज सोहन पोटाई, विधायक कांकेर एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बीएस रावटे, जीआर राना तथा सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बालोद उमेदीराम गंगराले, सर्व आदिवासी समाज जीवराखन लाल मरई, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष कांकेर जीवनलाल ठाकुर तथा अध्यक्ष मानक दरपट्टी, कार्यकारी अध्यक्ष रेवा रावटे, महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष तुलसी राम मरकाम, शिचरण नेताम, देवराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष उमेदी राम गंगराले, विधिक सलाहकार विनोद नागवंशी, सचिव बलराम गोटी, अध्यक्ष युवा प्रभाग नागेश्वर सलाम, कायर्कारी अध्यक्ष युवा प्रभाग वेदप्रकाश धुरव, महासचिव युवा प्रभाग संतोष कुंजाम, अध्यक्ष महिला प्रभाग संतोषी ठाकुर, कायर्कारी अध्यक्ष महिला प्रभाग अनिता ठाकर तथा सदस्यों का सहयोग रहेगा।

You cannot copy content of this page