DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रमन सिंह के बिगड़े बोल, सीएम की कर दी चूहे से तुलना, युवा कांग्रेस ने किया गुरुर में पुतला दहन

बालोद। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को लेकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहानी चुटकुलों के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की तुलना चूहे से की है। एक साधु की कहानी बताते हुए उन्होंने तंज कसा है कि गंगाजल छिड़क कर शेर को वापस चूहा बनाना है। उन्होंने अपील की है कि आपने पहले वोट देकर चूहे को शेर बना दिया है। उसे वापस शेर से चूहा बनाने का वक्त आ गया है।
उक्त बयान को लेकर युवा कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। उनके इस टिप्पणी की आलोचना हो रही। इसी क्रम में युवा कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के इस बयान को उनकी सामंती प्रवृत्ति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा है कि मैं छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों की चिंता करता हूं। यह वह पचा नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को युवा
कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा वर्तमान छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल पर अनर्गल बयानबाजी किया गया है। जिसके कारण यूवा कांग्रेस एवं
एनएसयूआई के
समस्त कार्यकर्ता आक्रोशित हो कर मुख्यमंत्री रमन सिंह को चेतावनी देते कहा है कि अगर इस तरह की बयान बाजी
दुबारा की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुमित राजपुत, सिताराम तुलेश सिन्हा
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष- गजेन्द्र मंडावी जिला महासचिव कृष्णा बघेल, विधानसभा
महासचिव- हिमांशु कुंभज, विधानसभा महासचिव
भूपेश हिरवानी, विधानसभा महासचिव, रिकेश
कोरपे, जिला महासचिव- तैयब अली,वि.स.युवा कांग्रेस महासचिव – तारकेश सिन्हा
एन एस यूआई सचिव अभिषेक साहु, रविकान्त साहु, सागर
गंजीर, अभिषेक देवागन, कुलेश्वर यादव, राहुल यादव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page