DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सौगात- गुंडरदेही और अर्जुंदा अस्पताल में मिलेगी 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड की सुविधा

गुण्डरदेही। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में 10-10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का लोकार्पण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही एवं अर्जुंदा में जीवनदीप समिति सभा की बैठक हुआ। बैठक में कार्य योजनाओं पर चर्चा किया गया एवं आवश्यक विषयों पर निर्णय लिया गया।

ग्राम जुनवानी (सिकोसा) में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित शनि देव मूर्ति स्थापना कार्यक्रम एवं प्राथमिक शाला जुनवानी में किचन सेड निर्माण राशि 5 लाख का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही भोज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही , संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष, राजेश बाफना विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत बालोद, संजय साहू पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, डोमन देशमुख अध्यक्ष सरपंच संघ , दिग्विजय ठेठवार, तामेश्वर देशमुख, संजय बारले, मानसिंग देशलहरा,हेमंत साहू ,गोपी राम साहू, संजय चंद्राकर, केके राजू चंद्राकर, निरउल्ला खान, खान फैज बख्श, युगांत चंद्राकर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page