DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिनकापार में हुआ बाल मेला का आयोजन, पहुंचे संसदीय सचिव

देवरी। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद देवरी ब्लॉक के ग्राम पिनकापार(थाना) में आयोजित बाल मेला का उदघाटन पश्चात विभिन स्टॉल निरीक्षण एवं सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 33 छात्रों को सायकल वितरण किया गया। साइकल मिलने से छात्रा खुश हो गई और उनके चेहरे खिल उठे। संसदीय सचिव ने छात्राओं को रोज स्कूल आकर पढ़ाई के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने के लिए कहा।


इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद कोदूराम दिल्लीवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा जागृत सोनकर , महामंत्री संजू चौधरी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page