DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवा बिहान में हमारी संस्कृति और गोधन न्याय योजना का है खूबसूरत चित्रण, विधायक ने की हर छत्तीसगढ़िया को देखने की अपील

बालोद। बालोद के पाची सिनेमा में हाल ही में रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म नवा बिहान के मुख्य कलाकार अभिनेता आकाश सोनी, अभिनेत्री इशिका यादव, रवि साहू, डायरेक्टर आशीष सुरेंद्र गंजीर व निर्माता रवि बहादुर सिंह पहुंचे। 12 से 3 बजे के शो के दौरान फिल्म देखने के लिए विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे हुए थे। फिल्म देखकर विधायक संगीता सिन्हा ने इसकी खूब तारीफ की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बारीक से इसमें दिखाया गया है। खासतौर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोधन न्याय योजना का खूबसूरत चित्रण इसमें किया गया है। विधायक ने कहा कि हर छत्तीसगढ़िया व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसमें हमें संस्कृति के संरक्षण को लेकर खूबसूरत संदेश दिया गया है। विकास चोपड़ा ने भी फिल्म की तारीफ की और अभिनेता अभिनेत्री सहित कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। प्रेस वार्ता में कलाकारों ने नक्सल क्षेत्र में शूटिंग को लेकर चुनौतियों को लेकर जानकारी साझा की। फिल्म में हल्बी भाषा का भी प्रयोग रोचक ढंग से किया गया है। फिल्म की कहानी और सभी कलाकारों का अभिनय लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म देखने के बाद सभी इसकी सराहना कर रहे हैं।

ट्रेलर के समय से बनी थी जिज्ञासा

इस फिल्म के ट्रेलर के जरिए फिल्म निर्माता रवि बहादुर सिंह कुछ अलग हटकर कहानी का जिक्र कर रहे थे। वैसा ही फिल्म में देखने को मिला है। खासतौर से बस्तर क्षेत्र में जो जीवन शैली होती है। नक्सलियों के साए में लोग रहते हैं। पुलिस कैसे इन चुनौतियों का सामना करती है। यह सब भी एकदम करीब से इस फिल्म में दिखाया गया है। नक्सली समस्या के बीच पनपे एक अटूट प्यार के रिश्ते को भी बखूबी से पेश किया गया है।

फिल्म में है बालोद से बीजापुर तक की कहानी

इस फ़िल्म में बालोद से बीजापुर तक की कहानी है। फिल्म में बालोद, झलमला का जिक्र है। फिल्म की कहानी बालोद से बीजापुर तक की ही देखने को मिलती है। बालोद के जंगलों की तुलना बीजापुर के जंगलों से होती है। फिल्म की कहानी भी कुछ इसी तरह से आगे बढ़ती है जो आपको सिनेमाघर में जाकर ही देखकर आनंद लेना चाहिए। झलमला से लगे चरोटा गौठान को भी इसमें दिखाया गया है। जिसमें एक गोबरमैंन के किरदार के जरिए सरकार के गोधन न्याय योजना को भी खास तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बेलौदा गांव में भी शूटिंग के नजारे हैं।

You cannot copy content of this page