आईसीटी लैब के जरिए बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने की तैयारी



बालोद। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बघमरा में आईसीटी योजना के अंतर्गत शिक्षा में तकनीकी का प्रयोग कर बच्चों को ब्लैक बोर्ड से की बोर्ड तक जोड़ने शिक्षकों का
एडिक्यू साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बैग सर ने प्रथम दिन उपस्थित सभी शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने की शुभकामनाएं दी। मास्टर ट्रेनर ओमेश्वरी साहू,अनिल साहू के द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बघमरा सेंटर में जिले के 11 स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।


आईसीटी योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ब्लैक बोर्ड से की बोर्ड की ओर ले जाना है। जिसमें अध्यन अध्यापन को रुचिपूर्ण बनाने के लिए यह योजना को प्रारंभ किया गया है। ये योजना कोविड 19 के चलते 2 सालो से बंद था। जिसे पुनः प्रारंभ किया गया। और सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल पढ़ाई से जोड़ने की मुहिम शुरू करना है।मास्टर ट्रेनर ओमेश्वरी साहू ने बताया कि आईसीटी योजना के तहत शिक्षको का प्रशिक्षण 7 से 14 नवंबर तक सम्पन्न हुआ। जिसमे बालोद ब्लाक 11 विद्यालय के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे मुख्य रूम से विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से कैसे बच्चों को पढ़ाई करवाना है एवम प्रॉजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई को कैसे रोचक सरल तरीके से बताया जाए। इसी क्रम में प्रथम चरण में उपस्थित प्रशिक्षार्थी विवेक धुर्वे व्याख्याता शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा ने बताया कि आईसीटी लैब व डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढाई करवाना बच्चों के लिये रोचक पूर्ण तरीका है कोविड 19 के कारण विद्यालय में लगे प्रोजेक्टर बंद थे ।

काफी समय बाद पुनः प्रशिक्षण प्राप्त कर इसके पहले भी शिक्षको का प्रशिक्षण हो चुका है । विद्यालय में बच्चों को ब्लैक बोर्ड से की बोर्ड तक जोड़ना है। जिससे बच्चों में शुरू से ही कंप्यूटर का ज्ञान हो जाएगा। बालोद जिले मे 177 स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। जहां सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति किया है और बालोद जिले के सभी ब्लाको में 10 प्रशिक्षण सेंटर में मास्टर ट्रेनर के द्वारा शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी दौरान जिले से विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ ने निरीक्षण किया। उसी क्रम में प्रशिक्षण के दौरान बालोद एपीसी रघुनंदन गंगबेर ने निरीक्षण किया। बालोद जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के निर्देशानुसार सभी जिलों में सफलतापूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

You cannot copy content of this page