DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छेड़िया और भोथली के गौठान बनेंगे ग्रामीण औद्योगिक पार्क

गुरुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में दिन प्रतिदिन कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने इस दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाया है। जिसके लिए “महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर किया गया है।

इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के चयनित गौठानों को रूलर इंडस्ट्रियल पार्क, रीपा यानी आजीविका के केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके लिए इन पार्कों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। यह पार्क पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध करवाएंगे। इस कार्यक्रम को आगे बढाते हुए संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा विकासखंड गुरूर दो चयनित ग्राम पंचायत छेड़िया और भोथली में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का भूमि पूजन किया है। इस योजना के साथ दोनो ग्राम पंचायतो में लगभग 2 करोड रू. विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया। ग्राम पंचायत छेड़िया में मुर्गी पालन एवं अण्डा उत्पादन कार्य किया जाना है। प्रत्येक माह 2000 अण्डे उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वही ग्राम पंचायत भोथली में गुड़, दलहन तेल एवं अन्य खाद्य सामाग्री की निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।


उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा के साथ ललिता पीमन साहू जिला पंचायत सदस्य, केदार देवागन जिला पंचायत सदस्य, प्रभात धुव्रे जनपद पंचायत अध्यक्ष तोषण साहू जनपद पंचायत उपाध्याक्ष, ममता मनहरण जनपद पंचायत सदस्य तामेश्वर साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, शादिकअली महामंत्री, जया साहू सरपंच छेड़िया, पुरूषोत्तम साहू सरपंच भोथली, नौशाद कुरैशी, राजेन्द्र पड़ौटी सीईओ जनपद पंचायत गुरुर, आर.एन. राठौर एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग गुरुर, वाय.डी. ज्योंति, लोकेश सोनी उपअभियंता, वेणु धुव्र तकनीकी सहायक, अन्य जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित थे ।

You cannot copy content of this page