DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब होगा जिले के स्कूलों मे प्रोजेक्टर से पढ़ाई, बच्चो को मिलेगा आईसीटी योजना का लाभ

बालोद। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालोद में आईसीटी योजना के अंतर्गत शिक्षा में तकनीकी उपयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में शिक्षकों को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक खोम लाल निषाद ,मास्टर ट्रेनर डामेंद्र देवांगन , पारस नेताम , सहायक मास्टर ट्रेनर काजल साहू के द्वारा जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

आईसीटी योजना के मुख्य उद्देश्य बच्चों को ब्लैक बोर्ड से की बोर्ड की ओर जिसमें अध्यन अध्यापन को रोचक बनाने के लिए यह योजना को प्रारंभ किया गया है। इस योजना को समग्र शिक्षा विभाग द्वारा 2019 में प्रारंभ किया गया था लेकिन कोविड 19 के चलते 2 सालो से प्रोजेक्ट बंद था। जिसे अगस्त 2022 में फिर से प्रारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर डामेंद्र देवांगन ने बताया कि आईसीटी योजना के तहत शिक्षको का प्रशिक्षण 7 से 14 नवंबर 6 दिनों संपन्न हुआ। जिसमे बालोद ब्लाक 100 से अधिक शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे मुख्य रूम से लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम एवम प्रॉजेक्ट के माध्यम से बच्चो को पढ़ाई में कैसे रुचि और पाठ्यक्रम को कैसे रोचक सरल तरीका से बताया जाए। एवम जिला समन्वयक खोमलाल निषाद ने बताया कि आईसीटी एवम डिजिटल क्लास छत्तीसगढ के सभी जिलों में चल रहा है। जिसमे बालोद जिले मे 177 स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। जहां सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति किया है और बालोद जिले के सभी ब्लाको 10 प्रशिक्षण सेंटर में मास्टर ट्रेनर के द्वारा शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

You cannot copy content of this page