DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय पेसापल्लो संघ द्वारा राजस्थान के बाँदीकुई दौसा में 13 वी नैशनल चैम्पीयन्शिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने बाज़ी मारी, बालोद के खिलाड़ी भी हैं शामिल

बालोद। राजस्थान में हो रहे पेसापल्लो के नेशनल चैम्पीयन्शिप में छत्तीसगढ़ से सभी टीमों ने भाग लिया था। जैसे सीनियर बालक व बालिका व सब जूनियर मिक्स। इन टीमों में बालोद जिले के खिलाड़ी भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए टीम को अनेको लीग मैच में विजय बनाया व छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों ने अपना पूरा जम -ख़म दिखाया। जिसका नतीजा रहा कि छत्तीसगढ़ की टीम पूरे नैशनल चैम्पीयन्शिप में दूसरे स्थान पर रही । छत्तीसगढ़ पेसापल्लो संघ के सचिव मारुति नंदन मरकाम ने हर्ष जताते हुए कहा सभी खिलाड़ियों के द्वारा अच्छा खेल का प्रदर्शन ही छत्तीसगढ़ को विजय दिलायी है।इसमें मैनेजर व कोच के रूप में आशीष जयसवाल एवं अन्य कोच रीना बोरकर , सौरभ शर्मा , प्रींकेश कश्यप का टीम को पूरा सहयोग मिला । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व खेल मंत्री भूपेंद्र सैनी व राजेश पायलेट, राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता विजय व वाईश प्रिंसिपल भी मौजूद थे । छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ सेकेट्री मारुतिनंदन मरकाम , आशीष जयसवाल , रीना बोरकर , सौरभ शर्मा , प्रिंकेश कश्यप भी मौजूद थे । इस टूर्नामेंट में 15 बालिका वर्ग में व 12 बालक वर्ग की टीम और 6 सब जूनियर मिक्स की टीम मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page